×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘लाल मिर्च से नहीं पूरा खेत...’, धुरंधर 2 की आलोचना करने वालों पर भड़के ‘एनिमल’ डायरेक्टर, ऐसा सुनाया, आदित्य धर हुए ख़ुश

'एनिमल' और ‘कबीर सिंह' जैसी फिल्में बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म धुरंधर की दिल खोलकर तारीफ की है. संदीप का कहना है कि जिन लोगों ने प्रचार के दम पर अपना करियर बनाया, वो आज धुरंधर फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं.

‘लाल मिर्च से नहीं पूरा खेत...’, धुरंधर 2 की आलोचना करने वालों पर भड़के ‘एनिमल’ डायरेक्टर, ऐसा सुनाया, आदित्य धर हुए ख़ुश
Image Credits: Instagram/sandeepreddy.vanga/ adityadharfilms/instagram
Advertisement

 एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म के रिलीज को कई दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. 

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा

धुरंधर 2  ने दुनियाभर में  बॉक्स ऑफ़िस पर 1,600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब इतनी सक्सेस के बाद जाने माने फ़िल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है और फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक बातें भी सुनाई हैं. 

Advertisement

‘अब वही लोग धुरंधर का मज़ाक उड़ा रहे हैं’

'एनिमल' और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म धुरंधर की दिल खोलकर तारीफ की है. संदीप का कहना है कि जिन लोगों ने प्रचार के दम पर अपना करियर बनाया, वो आज धुरंधर फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं. संदीप रेड्डी वांगा ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कई राइटर्स और एक्टर्स ने अपना करियर प्रोपेगेंडा के दम पर ही बनाया है और तब इंडस्ट्री भीगी बिल्ली की तरह चुप रही. अब यही जोकर 'धुरंधर' को अपना निशाना बना रहे हैं. अगर आपका फर्स्ट रिएक्शन ही मजाक उड़ाने वाला है, तो खुद को बिल्कुल भी स्वतंत्र विचारों वाला मत कहिए. पता नहीं सच्चाई को प्रोपेगेंडा का लेबल कब से दिया जाने लगा. यह बहुत अजीब है.”

‘लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा’

संदीप रेड्डी वांगा ने आदित्य को सक्सेस के बाद लगने वाली बुरी नजर से भी बचाव का तरीका बताया है. उन्होंने मुट्ठी भर लाल मिर्च जलाने के लिए नहीं, बल्कि लाल मिर्च का पूरा खेत जलाने की बात कही है. उन्होंने आगे लिखा, "मैं आदित्य धर से कहना चाहता हूं कि ये काली दृष्टि ऐसे नहीं जाएगी, मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा.”

Advertisement

आदित्य धर ने संदीप रेड्डी वांगा को कहा शुक्रिया

संदीप रेड्डी वांगा से तारीफ़ पाने के बाद आदित्य धर ने भी उनका शुक्रिया है. साथ ही प्रभास को भी उनकी नई फिल्म स्पिरिट के लिए शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, , "मेरे प्यारे संदीप... जिस तरह से आप अपनी बात पर डटे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर कड़ा जवाब देते हैं, मुझे आपका यह अंदाज बहुत ही पसंद आता है. आपमें एक ईमानदारी और विश्वास है, जिसकी मैं दिल से इज्जत करता हूं. मुझे हमेशा आपमें यह बात पसंद आई है कि आप बिना किसी शोरगुल के सिनेमा का साथ देते हैं. इस तरह का पक्का इरादा हम सभी को अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की याद दिलाता है.”

प्रभास पर क्या बोले आदित्य धर?

वहीं प्रभास के बारे में बात करते हुए आदित्य धर ने लिखा, "लेजेंड प्रभास को मेरा ढेर सारा प्यार देना. आपको भी ढेर सारा प्यार और 'स्पिरिट' के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मुझे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. अगर मैं आपकी किसी भी तरह से मदद कर सकूं, तो मैं दिल से वह करना चाहूंगा. एक बार फिर से आपका शुक्रिया.”

Advertisement

प्रभास के साथ धुरंधर 2 देखने पहुंचे थे संदीप

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा,  प्रभास के साथ सिनेमाघर में फिल्म को देखने के लिए पहुंचे थे, जहां से उनकी एक्टर के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल हुई थी. 

आदित्य धर की हो रही खूब तारीफ़

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद आदित्य धर की खूब तारीफ हो रही है. उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था, लेकिन उस वक्त सिर्फ फिल्म की तारीफ हुई थी, लेकिन इस बार फिल्म के साथ-साथ आदित्य धर के काम को भी खूब सराहा गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें