Asha Bhosle Net Worth: करोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में रेस्टोरेंट्स, अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं आशा भोसले!
आशा भोसले अपने परिवार के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं हैं. वो एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी रहीं. आशा भोसले ने दुनियाभर में अपनी एक रेस्टोरेंट चेन खोली है.
Follow Us:
भारतीय संगीत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया है. गायिका को शनिवार शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार दोपहर को आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की. आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा.
आशा भोसले ने हिंदी संगीत की दुनिया पर राज किया
आशा बॉलीवुड के उन महान मूल गायकों में से आखिरी थीं, जिनकी आवाज ने इस इंडस्ट्री और देश के संगीत के स्वाद को आकार दिया. उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के अलावा मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक हिंदी संगीत की दुनिया पर राज किया.
आशा भोसले के नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड
लगभग 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले ने 22 भाषाओं में 12 हजार से अधिक गाने गाए. उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के तौर पर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' से भी पहचान मिली.
कितनी है आशा भोसले की नेट वर्थ
मनोरंजन जगत को अनगिनत सदाबहार हिट गाने देने वाली भोसले को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं.गानों में सुरीली आवाज देने वाली आशा भोसले की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि उनकी नेट वर्थ 200 से 250 करोड़ रुपए तक है.
कई देशों में हैं आशा भोसले के रेस्टोरेंट्स
आशा भोसले एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी रहीं. आशा भोसले ने दुनियाभर में अपनी एक रेस्टोरेंट चेन खोली. इनमें खाड़ी क्षेत्र के देश जैसे यूएई, कुवैत और बहरीन में उनके रेस्टोरेंट हैं. इसके अलावा यूके के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी रेस्टोरेंट खोले. कहा जाता है कि आशा खुद एक अच्छी कुक थीं और उन्होंने शेफ को ट्रेनिंग भी दी.
आशा भोसले के पास कितने करोड़ की प्रॉपर्टी है
यह भी पढ़ें
आशा भोसले को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रहा है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी है. उनकी मुंबई और पुणे में आलीशान रिहायशी प्रॉपर्टीज भी हैं. एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल था, जिसे उन्होंने अच्छी कीमत में बेच दिया था.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें