‘कसम खाते हैं शहीद पिता का बदला लेकर रहेंगे’, मोजतबा खामेनेई ने भरी हुंकार, अमेरिका-इजरायल की बढ़ी बेचैनी!
पिता के सुपुर्द ए खाक होने के बाद पहली बार मोजतबा खामेनेई ने देश को संबोधित किया. सुप्रीम लीडर ने कहा है कि मैं अपने पिता के खून का बदला जरूर लूंगा, बदला ही हमारे देश की भी मांग है.
Follow Us:
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पिता को अयातुल्लाह अली खामेनेई के सुपुर्द ए खाक होने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया है. मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल दोनों को बेहद कड़ा संदेश दिया है.
सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि मैं अपने पिता के खून का बदला जरूर लूंगा, बदला ही हमारे देश की भी मांग है. मोजतबा खामेनई ने कहा,
‘निर्दोष पिता के खून और उनके साथ हाल की जंग में मारे गए लोगों का बदला लिया जाएगा और प्रतिशोध ही अवाम की इच्छा है.’
शहीदों को नहीं भूलेगा ईरान- मोजतबा खामेनेई
ईरान के सुप्रीम लीडर ने खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए लाखों लोगों का आभार जताया. उन्होंने लोगों की भारी मौजूदगी को ऐतिहासिक और दुश्मनों को करारा जवाब देने वाला करार दिया.
मोजतबा ने कहा, ‘मैं ईरान और इराक के शहरों और गांवों, विशेष रूप से तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मशहद में करोड़ों लोगों की मौजूदगी की सराहना करता हूं. यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व थी.’
मोजतबा खामेनेई ने क्या संकल्प लिया?
अपने वीडियो संबोधन में मोजतबा खामेनेई ने इमाम हुसैन का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामिक क्रांति की नींव और इसके सिद्धांत पूरी तरह से इमाम हुसैन के संघर्ष और उनके नारों पर टिके हुए हैं. उनके शहीद पिता भी इसी विचारधारा को मानते हुए बड़े हुए थे. उनके पिता का सोचना, काम करना और देश की रक्षा के लिए जिहाद करना था. सब कुछ इमाम हुसैन के रास्ते पर चलने जैसा था.
मोजतबा खामेनेई ने आक्रामक और भावुक संदेश देते हुए कहा,
'उनके पिता ने इमाम हुसैन के बताए रास्तों को न सिर्फ अपने जीवन में उतारा, बल्कि अंत में इसी विचार के लिए अपने खून का बलिदान भी दे दिया. इस भावुक और आक्रामक संदेश के बाद अब खाड़ी देशों और पश्चिमी दुनिया में तनाव काफी बढ़ गया है.'
मोजतबा खामेनेई का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने सीजफायर को तोड़ते हुए ईरान पर बमबारी की. ईरान की स्ट्राइक खामेनेई के जनाजे के बीच ही शुरू हो गई थी. हालांकि उनके पार्थिव शरीर को 4 महीने बाद मशहद शहर में दफना दिया गया.
हालांकि सुरक्षा कारणों से पिता के जनाजे में मोजतबा खामेनेई शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके तीन भाइयों ने पिता के अंतिम विदाई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था.
अब खामेनेई के सुपुर्द ए खाक होने के बाद पहली बार मोजतबा खामेनेई का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपने नेता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
ईरान पर 1000 मिसाइलें तानी- ट्रंप
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को धमकाने का सिलसिला जारी है. उन्होंने दावा किया कि अगर तेहरान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी तो देश को निशाना बनाने के लिए हजारों मिसाइलें तैयार हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान पर टूट पड़ेंगी 1,000 मिसाइलें’, ट्रंप की तेहरान को चेतावनी
यह भी पढ़ें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कोशिश की गई तो अमेरिकी सेना बड़े पैमाने पर जवाब देने के लिए तैयार है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘अगर ईरान की सरकार दुनिया के कई हिस्सों में दी गई अपनी उस धमकी पर अमल करती है, जिसमें अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति यानी मेरी हत्या या हत्या की कोशिश करने की बात कही गई है, तो ईरान पर निशाना साधने के लिए 1,000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार और तैनात हैं. इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें भी दागी जाएंगी.’