जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका का ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स पर बड़ा हमला, ट्रंप बोले- जवाब देना जरूरी था

'फिर भी जवाब तो देना जरूरी था...', अमेरिका ने होर्मुज में अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने का बदला लिया है. सेंटकॉम ने ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स पर बड़ा हमला किया है.

Author
10 Jun 2026
( Updated: 10 Jun 2026
08:22 AM )
अमेरिका का ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स पर बड़ा हमला, ट्रंप बोले- जवाब देना जरूरी था
IMAGE Source: US CENTCOM/ Screengrab/ X
Advertisement

खाड़ी में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर के गिराए जाने के बाद अमेरिका और ईरान में एक बार फिर जंग तेज हो गई है. अमेर‍िका ने ईरानी एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स पर भीषण हमले किए हैं. ये हमले एक द‍िन पहले ईरान के हवाई हमले में अमेर‍िकी हेलीकॉप्‍टर अपाचे के मार ग‍िराए जाने के बाद शुरू हुए. यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी इस अटैक की पुष्टि की है.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद एबीसी न्‍यूज से कहा कि ये हमले 'बहुत जबरदस्त और बहुत ताकतवर' थे. सेंटकॉम के मुताबिक, राष्ट्रपति के आदेश पर ये हमले शाम पांच बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) यानी 21:00 जीएमटी पर शुरू किए गए.

'होर्मुज में जहाजों और अपाचे हेलिकॉप्टर पर हमले का दिया जवाब'

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि, "कल U.S. आर्मी के अपाचे हेलिकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में, कमांडर-इन-चीफ़ के निर्देश पर U.S. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की फ़ोर्स ने 9 जून को ईरान के ख़िलाफ़ आत्मरक्षा में हमले किए.

Advertisement

CENTCOM की फ़ोर्स ने U.S. एयर फ़ोर्स और नेवी के फ़ाइटर जेट्स से सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान के एयर डिफ़ेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और सर्विलांस रडार साइट्स पर हमले किए. यह ऑपरेशन U.S. फ़ोर्स और इलाके के पानी से गुज़रने वाले अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल जहाज़ों पर हाल ही में हुए हमलों का एक उचित जवाब था. U.S. फ़ोर्स सतर्क है और ईरान की अनुचित आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार है.

सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया क‍ि अमेरिका की घोषणा के बाद बुधवार तड़के दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास, केशम द्वीप, सिरिक काउंटी और जास्क काउंटी में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए. अर्ध-सरकारी तसनीम समाचार एजेंसी ने बताया कि सीरिक, केशम द्वीप और दक्षिणी शहर मीनाब में छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं. एजेंसी के अनुसार, इन इलाकों पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने हमला किया.

'फिर भी जवाब तो देना तो जरूरी हो गया था'

इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट के पास अमेरिकी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है और अमेरिका इसका जवाब देगा. उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे अभी जानकारी मिली है कि कल रात ईरानियों ने हमारे बेहद उन्नत अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जबकि वह होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहा था." ट्रंप ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने यह भी कहा, "फिर भी, इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए जरूरी है."

Advertisement

आपको बताएं कि कथित ईरानी हमले में एडवांस्ड अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन दोनों क्रू के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. हालांकि इलाके में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

क्रू के सदस्यों को रेस्क्यू किया गया

अपाचे हेलिकॉप्टर पर स्ट्राइक और चालक दल के सदस्यों के रेस्क्यू की पुष्टि इजरायली सेना के प्रमुख एयाल जमीर ने देश के उत्तरी हिस्से में एक सैन्य अभ्यास के दौरान की. उन्होंने कहा कि हाल ही में ईरान पर किए गए हमले 'एक कहीं बड़े और ज्‍यादा ताकतवर हमले की तैयारी भर हैं.'

जमीर ने कहा कि इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) जरूरत पड़ने पर फिर से कार्रवाई करने और ईरान को एक और कड़ा तथा व्यापक झटका देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली सेना ने दोबारा अभियान शुरू करने के लिए पूरी तैयारी और सतर्कता बनाए रखी है.

Advertisement

इजरायल ने लेबनान में फिर शुरू किए हमले

अमेरिकी हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में भी हमले फिर से शुरू कर दिए. पिछले कई दिनों से इजरायल और ईरान के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला चल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

इसी बीच अमेरिकी हमले पर ईरान यानी कि IRGC का भी बयान सामने आ गया है. ईरान की ओर से इन हमलों को उसी संप्रभुता पर सीधा हमला करार दिया गया है. IRGC ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने झूठे बहाने बनाकर जास्क, सीरिक और केश्म में कई स्थानों को निशाना बनाया.

अमेरिकी अटैक में क्या नुकसान हुआ, IRGC ने बताया

Advertisement

IRGC ने आगे कहा है कि इन अमेरिकी हमलों में सीरिक में एक टेलीकम्युनिकेशन टावर को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा शहर के दो पानी के टैंक भी नष्ट हो गए. इसी बीच ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. IRGC ने दावा किया कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है. ईरानी सैन्य नेतृत्व ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी "आक्रामकता" जारी रही तो उसका जवाब और बड़ा होगा.

क्या है अपाचे हेलिकॉप्टर का विवाद?

आपको बता दें कि मंगलवार रात होर्मुज में अमेरिका का एक एपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ये क्रैश ईरानी हमलों की वजह से हुआ. हालांकि, दोनों पायलट्स को ड्रोन की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था. ट्रंप ने कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा. उनके आदेश के बाद यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें