एपस्टीन विवाद पड़ा भारी! AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स, अब अंकुर वोरा संभालेंगे मोर्चा

एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने के बीच बिल गेट्स ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ से खुद को अलग कर लिया है. अब उनकी जगह अंकुर वोरा प्रतिनिधित्व करेंगे.

Author
19 Feb 2026
( Updated: 19 Feb 2026
02:47 PM )
एपस्टीन विवाद पड़ा भारी! AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स, अब अंकुर वोरा संभालेंगे मोर्चा

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में स्पीच नहीं देंगे. गुरुवार को गेट्स फाउंडेशन ने यह जानकारी दी. गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि बिल गेट्स की जगह समिट में उनके अफ्रीका और भारत कार्यालय के अध्यक्ष अंकुर वोरा अपना भाषण देंगे. 

अंकुर वोरा करेंगे फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व

फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "गहन विचार-विमर्श के बाद और एआई समिट की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित बनाए रखने के उद्देश्य से गेट्स अपना मुख्य भाषण (कीनोट संबोधन) नहीं देंगे. गेट्स फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा करेंगे, जो गुरुवार को बाद में समिट में संबोधित करेंगे”. भारत में अपनी जारी पहलों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए गेट्स फाउंडेशन ने लिखा, "हम साझा स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारत में हमारे काम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं”. 

एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला!

गेट्स फाउंडेशन का यह बयान एपस्टीन फाइलों में कथित तौर पर उनका नाम शामिल होने के बाद हुए विवाद के बीच आया. यह स्पष्टीकरण कई दिनों की अटकलों और अनिश्चितता के बाद आया, जब छह दिवसीय समिट के आधिकारिक प्रमुख प्रतिभागियों की सूची में गेट्स का नाम शामिल नहीं था, जिससे उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठे थे. आपको बता दे जेफ्री एपस्टीन के साल 2019 में आत्महत्या के बाद, उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं. इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे. एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी. 

ग्लोबल लीडर्स और विशेषज्ञों का संगम

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता का उपयोग करने के लिए सहयोगात्मक रणनीतियां तैयार करना है, साथ ही नवाचार, जिम्मेदार शासन और सीमा-पार साझेदारियों को बढ़ावा देना है. इस समिट में वैश्विक नेता, नीति-निर्माता और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एक साथ आए हैं, जो आर्थिक विकास को गति देने, शासन में सुधार करने और सामाजिक विकास को तेज करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. 

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 इस सीरीज का चौथा संस्करण है 

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम का लक्ष्य वैश्विक एआई पहलों को भारत की सभ्यतागत भावना ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के साथ जोड़ने की कोशिश करता है. साथ ही 'एआई फॉर ह्यूमैनिटी' के सिद्धांत को भी बढ़ावा देना है. इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस सीरीज का चौथा संस्करण है. इससे पहले 2023 में यूनाइटेड किंगडम, 2024 में साउथ कोरिया और 2025 में फ्रांस में आयोजन हुए.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पहली बार Podcast में कामयाबी का ‘चाणक्य मंत्र’, Mansi Thakkar ने खोले एक-एक कर कई राज़!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें