×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता तनाव, होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर गोलीबारी; भारत सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर अपने नियंत्रण में लेकर बंद कर दिया है, जिससे खाड़ी में तनाव बढ़ गया है. इस दौरान दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर गोलीबारी हुई, हालांकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. घटना के बाद भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया है.

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता तनाव, होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर गोलीबारी; भारत सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब
Image Source: Canva (Symbolic Photo)
Advertisement

ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष ने मिडिल ईस्ट में तनाव को और बाधा दिया है. ईरान ने सामरिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट पर दोबारा अपना नियंत्रण स्थापित करते हुए इसे आंशिक रूप से बंद कर दिया है. इस कदम के बाद समुद्री व्यापार की रफ्तार थम सी गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहराती जा रही है. इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की लंबी कतारें समुद्र में फंसी नजर आ रही हैं. इसी बीच दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर गोलीबारी की घटना ने हालात को और गंभीर बना दिया है.

भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब कई व्यापारिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से इन जहाजों पर फायरिंग की गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और जहाजों को भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ. इसके बावजूद इस घटना ने वैश्विक शिपिंग सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही भारत सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग लगातार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. सरकार की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी भारतीय झंडे वाले जहाज सुरक्षित रहें और किसी भी तरह के खतरे से बचाए जा सकें. साथ ही जहाजों के क्रू मेंबर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

Advertisement

भारत सरकार ने ईरान के राजदूत को किया तलब 

इस घटना के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए ईरान के राजदूत को नई दिल्ली में तलब किया है. विदेश मंत्रालय ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से अपनी चिंता व्यक्त की. विदेश सचिव ने कहा कि होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग बेहद गंभीर मामला है और यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है. साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले भी ईरान ने भारत के जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने में सहयोग किया था. भारत ने उम्मीद जताई है कि ईरान आगे भी सहयोगात्मक रवैया अपनाएगा.

क्षेत्रीय स्थिति और व्यापारिक प्रभाव

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार हाल के दिनों में नौ भारतीय जहाज इस मार्ग से गुजर चुके हैं. लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद कुछ समय के लिए स्थिति थोड़ी सामान्य हुई थी, लेकिन ईरान की सख्ती के बाद हालात फिर से बिगड़ गए हैं. नाकेबंदी के कारण वैश्विक व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है और सप्लाई चेन बाधित हो रही है.

ईरान की नई सुरक्षा नीति

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने बयान देते हुए कहा है कि अब इस मार्ग से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना से अनुमति लेनी होगी. इस घोषणा के बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका बार बार समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहा है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है.

सुप्रीम लीडर की चेतावनी

Advertisement

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना दुश्मनों को नई और कड़वी हार देने के लिए तैयार है. इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता और बढ़ गई है.

अमेरिकी प्रतिक्रिया से बढ़ा तनाव  

वहीं,दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान के मामले में कोई सकारात्मक खबर सामने आ सकती है, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि तय समय सीमा तक कोई शांति समझौता नहीं होता है तो संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है.

ब्रिटिश मिलिट्री की रिपोर्ट 

Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटिश मिलिट्री ने भी स्थिति पर नजर रखी हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक जहाज पर किसी अज्ञात वस्तु के टकराने की बात सामने आई है जिससे कंटेनरों को नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक इसकी पूरी पुष्टि नहीं हो पाई है.

होर्मुज स्ट्रेट का वैश्विक महत्व

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे अहम मार्ग है और यहां किसी भी तरह की बाधा का सीधा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. इसी कारण से यहां बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय चिंता का बड़ा कारण बन गया है.

पिछले कुछ हफ्तों का हाल 

Advertisement

पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद यह क्षेत्र पहले से ही अस्थिर था. उस समय व्यापारिक जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई थी. अब जब फिर से यह मार्ग सीमित रूप से खोला गया था, तो हालिया घटनाओं ने स्थिति को और जटिल बना दिया है.

यह भी पढ़ें

फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और सभी देश इस पर नजर रखे हुए हैं. भारत समेत कई देशों ने अपने जहाजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या कूटनीतिक बातचीत से इस संकट का समाधान निकल पाता है या तनाव और बढ़ता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें