×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'Restraining Order Needed’, बाज नहीं आ रहे ट्रंप, इटली की PM मेलोनी पर शेयर किया ऐसा मीम, NATO से पहले मचा बवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ा एक मीम शेयर किया है. उन्होंने इसमें मेलोनी का मजाक बनाते हुए दोनों की तल्खी को और बढ़ा दिया.

Author
06 Jul 2026
( Updated: 06 Jul 2026
01:24 PM )
'Restraining Order Needed’, बाज नहीं आ रहे ट्रंप, इटली की PM मेलोनी पर शेयर किया ऐसा मीम, NATO से पहले मचा बवाल
Image Source- Xinhua via IANS
Advertisement

तुर्की में होने वाले NATO शिखर सम्मेलन से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपनी तकरार को हवा दे दी. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक मीम शेयर किया. 

मीम में मेलोनी मुस्कुराते हुए ऊपर की ओर ट्रंप की दिशा में देखती नजर आ रही हैं. तस्वीर पर लिखा था- Restraining order needed यानी दूर रहने का कानूनी आदेश लेना पड़ेगा. दरअसल, पिछले महीने फ्रांस में हुए G7 समिट के बाद ट्रंप और इटली की PM मेलोनी के बीच तकरार साफ दिखी थी. 

ट्रंप के पोस्ट की टाइमिंग इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ट्रंप और मेलोनी तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ मुलाकात करने वाले हैं. इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि जी7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने बार-बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों के दौरान इटली ने अमेरिका को अपने रनवे इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. 

जॉर्जिया मेलोनी ने दिया था करारा जवाब 

Advertisement

हालांकि, जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था,  ट्रंप के दावे ‘पूरी तरह मनगढ़ंत’ हैं और स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘न तो मैंने और न ही इटली ने कभी किसी से गिड़गिड़ाकर कुछ मांगा है.’

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्रंप की लगातार आलोचनाओं का जवाब देते हुए मेलोनी ने लिखा था, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, आपके ये लगातार और बिना किसी उकसावे के किए जा रहे हमले पूरी तरह निरर्थक हैं.’ PM मेलोनी ने कहा, 

‘मेरी लोकप्रियता इस बात पर निर्भर करती है कि मैं इटली के राष्ट्रीय हितों की कितनी मजबूती से रक्षा करती हूं और मैं हमेशा यही करती आई हूं.’ 

अमेरिकी मिलिट्री एयरबेस के इस्तेमाल पर भी दिया जवाब

जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल के मुद्दे पर भी ट्रंप को जवाब दिया. उन्होंने कहा, इटली में अमेरिकी सैन्य अड्डों का उपयोग पहले से मौजूद समझौतों के तहत होता है और ‘जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, इन समझौतों का उल्लंघन नहीं होने दूंगी.’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ‘इटली एक संप्रभु राष्ट्र है और जहां तक मेरी लोकप्रियता का सवाल है, वह आपकी चिंता का विषय नहीं है. मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें.’

ओबामा की तस्वीर लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह'

ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ-साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी टारगेट किया. उन्होंने ट्रूथ पर ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर को एडिट किया गया था. जिस पर लिखा था, Yes We Can, Obama, BLM और अरबी भाषा में अल्हम्दुलिल्लाह भी लिखा था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- रोशडेल ग्रूमिंग गैंग केस: पाकिस्तान ने UK की जेल से रिहा शाबिर अहमद को अपना नागरिक मानने से किया इनकार, ब्रिटेन में बवाल

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें