×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फ्रांस पहुंचते ही छाए PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों किया जोरदार स्वागत; आज मैक्रों संग करेंगे 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन

फ्रांस के नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने इसे यादगार बताते हुए कहा कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीय समुदाय का मातृभूमि से जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है.

फ्रांस पहुंचते ही छाए PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों किया जोरदार स्वागत; आज मैक्रों संग करेंगे 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन
Image Source: X/ @narendramodi
Advertisement

फ्रांस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीस में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और प्रवासी भारतीयों के मजबूत रिश्तों की सराहना की. वहीं, इस दौरे में भारत-फ्रांस संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ नवाचार, निवेश और वैश्विक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रहने वाली है. पीएम मोदी के इस दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भी इस मुलाकात पर नजर है, क्योंकि भारत अन्य देशों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करते हुए व्यापार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है.

भारतीय समुदाय के स्वागत से अभिभूत हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'नीस में भारतीय समुदाय की ओर से एक यादगार स्वागत. भले ही वे घर से कई किलोमीटर दूर हैं, लेकिन भारत के साथ हमारे समुदाय का संबंध पहले की तरह ही मजबूत है.' 

फ्रांस दौरे के कार्यक्रमों की दी जानकारी

फ्रांस पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने कहा, 'नीस पहुंच गया. नीस के अलावा, इस फ्रांस दौरे में एवियन और पेरिस में कार्यक्रम शामिल हैं. द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बातचीत होगी, जिनका मकसद मुख्य विकास साझेदारों के साथ भारत की दोस्ती को बेहतर बनाना होगा. मैं रविवार को राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और ‘भारत इनोवेट्स’ में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं.'

Advertisement

भारत-फ्रांस सहयोग को मिलेगा नया विस्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरे से खास क्षेत्रों में भारत-फ्रांस के बीच सहयोग को मजबूत करने का मौका मिलेगा. भारत और फ्रांस साल 2026 को ‘ईयर ऑफ इनोवेशन’ के तौर पर मनाएंगे. इस वजह से इनोवेशन के क्षेत्र में खास फोकस होगा. विदेश मंत्रालय ने बताया कि ‘भारत इनोवेट्स’ इवेंट भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम को दिखाएगा और स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अपने कटिंग-एज सॉल्यूशन और प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देगा.

G-7 शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल

पीएम मोदी फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे. इसके साथ ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन करेंगे. नीस में ही प्रधानमंत्री 14 जून 2026 को राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन "इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन" के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य भारत के उभरते स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ना और देश के उच्च शिक्षा संस्थानों से निकलने वाले नवाचारों को बढ़ावा देना है.

Advertisement

स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर भी जाएंगे पीएम मोदी

इसके बाद पीएम स्लोवाक गणराज्य की दो दिवसीय (14-15 जून) राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह वर्ष 1993 में स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी. ब्रातिस्लावा में मैं राष्ट्रपति पीटर पेलीग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से वार्ता करूंगा और स्लोवाकिया के उद्योग जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करूंगा. यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में चल रही प्रगति को और गति देगी.'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि फ्रांस में महत्वपूर्ण बैठकों और 'भारत इनोवेट्स 2026' के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना होंगे. माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत के यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें