जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी के लिए हैवान बन गया पाकिस्तान के डिप्टी PM का पोता, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, सियासत में भूचाल

पाकिस्तान की सियासत में क्रिप्टो करेंसी और विदेशी महिला के अपहरण और गैंगरेप के मामले के कारण हड़कंप मच गया है. दरअसल पाक के डिप्टी पीएम इशाक डार के पोते पर आरोप लग रहा है कि उसने ना सिर्फ महिलाओं का अपहरण करवाया, फिरौती की मांग की बल्कि इस दौरान महिलाओं के दुष्कर्म भी हुआ.

Author
05 Jul 2026
( Updated: 05 Jul 2026
01:37 PM )
क्रिप्टोकरेंसी के लिए हैवान बन गया पाकिस्तान के डिप्टी PM का पोता, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, सियासत में भूचाल
Pak Deputy PM Ishaq Dar/ Image Source: IANS
Advertisement

पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है. जांच एजेंसियां अब इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विवाद की भी पड़ताल कर रही हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी मुहम्मद रजा डार पर महिलाओं से क्रिप्टो फंड हासिल करने के लिए उन्हें बंधक बनाने और फिरौती मांगने का आरोप है.

रिपोर्ट के अनुसार, मुहम्मद पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का रिश्तेदार है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी को इशाक दार का पोता भी बताया गया है. दो जीवित बची महिलाओं में से एक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान में आरोप लगाया कि हथियारबंद लोगों ने उन्हें और उनकी साथी को एक घर में बंधक बना लिया. आरोपी डार ने लगातार कंप्यूटर और क्रिप्टोकरेंसी फंड की जानकारी मांगी.

रिहाई के बदले विदेशी महिलाओं से मांगे 1 लाख डॉल, आरोपी इशाक डार का पोता!

अपने बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुहम्मद रजा डार ने उसकी रिहाई के बदले 1 लाख डॉलर (100,000 डॉलर) की रकम हासिल की. एआरवाई डिजिटल ने पीड़िता के बयान की कॉपी हासिल की और उसी के आधार पर बताया कि पीड़िता से आरोपियों ने कहा कि अगर पैसे दे दिए गए तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा.

Advertisement

ARY से महिलाओं ने सुनाई अपनी आपबीती

एआरवाई न्यूज के मुताबिक, महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज अपने बयान में दावा किया कि आरोपियों ने उससे पूछा, "पैसों वाला कंप्यूटर कहां है?" इस पर उसने बताया कि वह हरे रंग के बैग में रखा है. पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उसके सिर पर भी किसी चीज से वार किया गया था. उसने यह भी आरोप लगाया कि बंधक बनाए जाने के दौरान दो आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया, जबकि एक अन्य आरोपी बाहर निगरानी करता रहा. महिला ने दर्ज बयान में आगे कहा, "आरोपी लगातार हंस रहे थे, थप्पड़ बरसा रहे थे और जब मैं रोने लगी तो मुझे चुप रहने के लिए कहा गया."

कैद में विदेशी महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म

Advertisement

महिला ने दावा किया कि मुख्य आरोपी डार ने उसके मोबाइल फोन से उसके संपर्कों को पैसे भेजने के लिए संदेश भी भेजे. बाद में उसकी साथी की मां ने आरोपियों को बताया कि 1 लाख डॉलर की व्यवस्था कर ली गई है. इसके बाद आरोपी ने पैसे मिलने की बात कही. पीड़िता ने आरोप लगाया कि बंधक बनाए जाने के दौरान उसके सिर पर वार किया गया था. हमलावरों ने धमकी दी थी कि पैसे नहीं मिले तो दोनों महिलाओं को जान से मार दिया जाएगा. महिला के मुताबिक, कैद के दौरान दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

एयरपोर्ट जाते वक्त हुआ एक्सीडेंट और बच गई महिलाओं की जान

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें एयरपोर्ट ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में मुख्य आरोपी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद दोनों महिलाओं को बचा लिया गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी की दोनों महिलाओं से पिछले साल सिंगापुर में मुलाकात हुई थी. बताया जा रहा है कि वे एक क्रिप्टोकरेंसी कारोबार से जुड़े थे. जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपी ने ही दोनों महिलाओं के पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा की व्यवस्था की थी.

29 जून को किया गया था महिला को अगवा

Advertisement

यह भी पढ़ें

नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली दोनों महिलाओं का कथित तौर पर 29 जून को लाहौर में अपहरण किया गया था, जिसके बाद गैंगरेप की वारदात हुई. पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अभी भी फरार है. अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
R
Rajendra Kumar Gupta
1 month ago

पाकिस्तान में एसा क्या है जो ये युरोप वाले जाते हैं?

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें