×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हिजबुल्लाह पर इजरायल की बड़ी जीत, सबसे ऊंचे ब्यूफोर्ट पर किले पर गाड़ दिया झंडा, जानें इसके रणनीतिक मायने

इजरायल ने हिजबुल्लाह को पीछे धकेल दिया है. इजरायली सेना ने ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली झंडा फहरा दिया है. रक्षा मंत्री काट्ज ने इसे 'रणनीतिक जीत' बताया है.

Author
31 May 2026
( Updated: 31 May 2026
07:13 PM )
हिजबुल्लाह पर इजरायल की बड़ी जीत, सबसे ऊंचे ब्यूफोर्ट पर किले पर गाड़ दिया झंडा, जानें इसके रणनीतिक मायने
Image Source- IANS/X/@CaptainElla1
Advertisement

ईरान के साथ टकराव के बीच इजरायल ने लेबनान के खिलाफ बड़ी रणनीतिक सफलता हासिल की है. इजरायली सेना ने  दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर में ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले पर अपना झंडा गाड़ दिया. इजरायली ब्रॉडकास्ट कॉर्प ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की. 

इस तस्वीर में ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली और गोलानी ब्रिगेड का झंडा फहराते हुए दिखाया गया. रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसे 'रणनीतिक जीत' करार दिया. दरअसल, IDF ने लेबनान में खासकर हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया हुआ है. 

ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा क्यों है बड़ी बात? 

Advertisement

दरअसल, इजरायली सेना की यह फतेह एक कीले पर नहीं बल्कि हिजबुल्लाह और लेबनान की रणनीतिक ऊंचाई पर है. ब्यूफोर्ट किला दक्षिणी लेबनान में सबसे ऊंची जगहों में से है. यहां से पूरे इलाके पर आसानी से पैनी नजर रखी जा रही है. इजरायली सेना ने इस किले पर कब्जा करके हिजबुल्लाह की ताकत को काफी कमजोर कर दिया है. 

दूसरी ओर यह किला हिजबुल्लाह के लिए एक सैन्य ठिकाना ही नहीं, बल्कि शान और साख भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने 1982 में इस किले पर कब्जा किया था और 2000 तक इसे अपने नियंत्रण में रखा था. उस दौरान गोलानी ब्रिगेड के छह सैनिक मारे गए थे. 

26 साल बाद इतिहास फिर दोहराया गया और इजरायल ने फिर इस किले को हथिया लिया. ऐसा करते हुए IDF ने हिजबुल्लाह को सैन्य मोर्चे पर कमजोर करते हुए उसके मनोबल को भी तोड़ दिया. 

IDF प्रवक्ता ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए इलाके में मौजूद अपने सैनिकों की तस्वीरें भी जारी कीं और कहा कि हमारी सेना अब लितानी नदी के उत्तर में हिजबुल्लाह के खिलाफ लगातार हमले कर रही है. लंबे चौड़े पोस्ट में उन्होंने अब तक की उपलब्धियों को तारीफ के काबिल बताया. 

Advertisement

इजरायल ने हाल के दिनों में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने हवाई और जमीनी हमलों को तेज कर दिया है. 17 अप्रैल को संघर्ष रोकने के लिए एक औपचारिक युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार इसका पालन कभी पूरी तरह नहीं हुआ. 

ब्यूफोर्ट किले पर कब्जे के बाद फ्रांस ने जताई चिंता 

फ्रांस ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के आक्रामक रुख के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी से आपात बैठक बुलाने की अपील की है. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बारो ने ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली कब्जे पर चिंता जताई है. 

यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव बरकरार... IRGC ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया, क्या बड़ी जंग की ओर बढ़ रहे हैं दोनों देश?

यह भी पढ़ें

विदेश मंत्री ने बीएफएमटीवी चैनल से बातचीत में अपनी फिक्र जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. हम इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकार करते हैं, जैसा कि हर देश को है, लेकिन लेबनान में इजरायली सैन्य अभियानों की निरंतरता और लेबनानी क्षेत्र पर उसके बढ़ते कब्जे को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता.’ बारो ने कहा कि लेबनान में इजरायल की बढ़ती सैन्य कार्रवाई और लेबनानी क्षेत्र में दर तक प्रवेश को लेकर फ्रांस फिक्रमंद है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें