×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान ने अमेरिका के फाइटर जेट F-15 को मार गिराया, गिरफ्त में पायलट! दावे से जुड़े Video आए सामने

दरअसल, पहले दावा किया गया था कि ईरान ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-35 मारा गया है, लेकिन बाद में न्यूज एजेंसी तसनिम ने दावा किया कि ये घटना पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के आसपास हुई है.

Author
03 Apr 2026
( Updated: 15 Apr 2026
03:29 PM )
ईरान ने अमेरिका के फाइटर जेट F-15 को मार गिराया, गिरफ्त में पायलट! दावे से जुड़े Video आए सामने
Image Source: IANS
Advertisement

ईरान और अमेरिका में भीषण जंग जारी है. गुरुवार 2 अप्रैल को अमेरिका ने करज में ईरान के सबसे बड़े ब्रिज B1 पर हमला कर उसे उड़ा दिया था. अब ईरान ने पलटवार किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के फाइटर जेट F-15 को मार गिराने का दावा किया है. इसके साथ ही विमान के पायलट को भी जिंदा पकड़ लिया गया है. 

ईरान के आसमान में मंडराने वाला अमेरिका का फाइटर प्लेन F-15 मार गिराया. ईरान की न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि F-15 को गिरा दिया गया. जबकि जेट के पायलट को भी जिंदा पकड़ा गया है. विमान से इजेक्ट होने के तुरंत बाद ईरानी सेना ने पायलट को पकड़ लिया. 

ईरानी न्यूज एजेंसी ने क्या दावा किया? 

दरअसल, पहले दावा किया गया था कि ईरान ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-35 मारा गया है, लेकिन बाद में न्यूज एजेंसी तसनिम ने दावा किया कि ये घटना पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के आसपास हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसे ही IRGC के एडवांस डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को निशाना बनाया, पायलट ने खुद को बचाने के लिए इजेक्ट किया और ईरानी जमीन पर लैंड कर गया. वो भागने की कोशिश में था कि ईरानी सेना ने उसे दबोच लिया. 

Advertisement

हालांकि ये दावा ईरान की न्यूज एजेंसी के जरिए ही किया जा रहा है. ईरानी सेना या सरकार ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा. अमेरिकी फाइटर जेट को गिराने के कई वीडियो फोटोज भी ईरानी मीडिया में सर्कुलेट किए जा रहे हैं. 

पायलट को ढूंढने के लिए US सेना ने चलाया ऑपरेशन 

अपने पायलट को ढूंढने के लिए अमेरिकी सेना ने कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया है. इस ऑपरेशन में ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और C-130 हरक्यूलिस विमान लगाए गए.

Advertisement

वहीं ईरान के B1 ब्रिज पर हमले के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल दोनों को को कड़ी चेतावनी दी है. ईरान ने साफ तौर पर कहा कि अगर उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़े, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में उनके ठिकानों को निशाना बनाएगा. 

यह भी पढ़ें- US ने ईरान के ‘गर्व’ पर की चोट, अंधेरा-अंधेरा हुआ मिडिल ईस्ट, 3300 करोड़ के B1 ब्रिज को किया ध्वस्त, जानें अहमियत

यह भी पढ़ें

इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी को हमला किया था. इस जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत टॉप लीडर्स और कमांडर मारे गए. बदले में ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों से इजरायल और अमेरिका पर वार किया. अभी तक जंग में 3 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. जिसमें अकेले ईरान में 1900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें