जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जिस इमारत में गई ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की जान, Iran ने जारी किया उसका Video, इजरायल-US ने किया था मिसाइल अटैक

हमले वाली रात खामेनेई अपने परिवार के साथ इसी घर में मौजूद थे. अमेरिका ने उनके घर पर स्ट्राइक की और सुप्रीम लीडर समेत परिवार के कई लोगों की जान चली गई

Author
09 Jul 2026
( Updated: 09 Jul 2026
04:49 PM )
जिस इमारत में गई ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की जान, Iran ने जारी किया उसका Video, इजरायल-US ने किया था मिसाइल अटैक
Image Source- Xinhua Via IANS
Advertisement

Ali Khamenei House Video: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के जनाजे के बीच अमेरिका ने एक बार फिर हमले तेज कर दिए. US मिलिट्री ने गुरुवार तड़के ईरान पर जोरदार हमला बोला. अमेरिका का दावा है कि ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है. इस बीच ईरान ने एक वीडियो जारी किया है जो 28 फरवरी की रात सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के आवास का है. 

ईरान ने जिस घर का वीडियो शेयर किया है हमले वाली रात खामेनेई अपने परिवार के साथ उसी घर में मौजूद थे. अमेरिका ने उनके घर पर स्ट्राइक की और सुप्रीम लीडर समेत परिवार के कई लोगों की जान चली गई. खामेनेई जिस इमारत में मौजूद थे. उसे अमेरिका ने मिसाइल से तबाह कर दिया था. उस तबाह इमारत की तस्वीरें पहली बार दुनिया के सामने आई हैं. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इमारत का वीडियो जारी किया है. 

सुप्रीम लीडर के घर पर अमेरिका ने गिराई थी 35 मिसाइलें 

Advertisement

ईरानी मीडिया के मुताबिक, 28 फरवरी की रात अमेरिका-इजराइल ने खामेनेई के आवास ‘बैत-ए-रहबरी’ पर एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं. इस घातक हमले के बाद खामेनेई का आवास पूरा तबाह हो गया. इमारत का एक-एक पत्थर चूरा-चूरा हो गया. खामेनेई के इसी आवास में कई दफ्तर भी थे जो अमेरिका हमले के बाद मलबे में तब्दील हो गए. 

अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

Advertisement

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए. इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं. 

ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी (अर्ली वार्निंग) सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया. 

ईरान ने अमेरिका को किया चैलेंज 

Advertisement

ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे. और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे.’ 

यह वीडियो ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था. उन्हें मशहद शहर में दफनाया गया. जहां उनका जन्म हुआ था. मशहद ईरान का सबसे पवित्र शहर माना जाता है. 

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान जंग भी नहीं रोक पाई रफ्तार, IMF ने भी माना लोहा, भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी

खामेनेई के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक से पहले इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया था, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं. इसके बाद विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर मशहद लाया गया. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. खामेनेई की अंतिम यात्रा से पहले ईरान के मशहद शहर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे. 

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें