×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भूकंप प्रभावित देश म्यांमार में भारत ने भेजी राहत सामग्री! तैयार भोजन, टेंट, स्लीपिंग बैग और कई अन्य चीजें शामिल!

बता दें कि भारत के वायुसेना स्टेशन हिंडन से ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार को बड़ी मदद भेजी गई है। इसमें कई तरह की सामग्री शामिल है। भारतीय वायु सेना का विमान C130 J म्यांमार पहुंच गई है। इस विमान में खाने के लिए तैयार भोजन, स्लीपिंग बैग, वॉटर प्यूरीफायर, हाइजीन कीट्स, सोलर लैंप,जेनरेटर सेट, जरूरी दवाएं, कैनूला सिरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, यूरीन बाग जैसी कई चीजे शामिल हैं।

भूकंप प्रभावित देश म्यांमार में भारत ने भेजी राहत सामग्री! तैयार भोजन, टेंट, स्लीपिंग बैग और कई अन्य चीजें शामिल!
म्यांमार में आए भूकंप ने पांच देशों को बर्बाद कर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान म्यांमार को हुआ है। जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इस भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला है। मेघालय क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप प्रभावित देशों की मदद के लिए भारत ने हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। भारत ने म्यांमार को कई चीजें भेजी हैं। 

भारत ने म्यांमार को भेजी 15 टन सामग्री 

बता दें कि भारत के वायुसेना स्टेशन हिंडन से ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार को बड़ी मदद भेजी गई है। इसमें कई तरह की सामग्री शामिल है। भारतीय वायु सेना का विमान C130 J म्यांमार पहुंच गया है। इस विमान में खाने के लिए तैयार भोजन, स्लीपिंग बैग, वॉटर प्यूरीफायर, हाइजीन कीट्स, सोलर लैंप,जेनरेटर सेट, जरूरी दवाएं, कैनूला सिरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, यूरीन बाग जैसी कई चीजे शामिल हैं। इस मदद को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंजीत जायसवाल ने X पर लिखा है कि "ऑपरेशन ब्रह्मा के जरिए म्यांमार को मदद भेजी जा रही है। इसमें कई तरह की राहत सामग्री शामिल है। भारत भूकंप प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए फर्स्ट रिस्पाॅडर के रूप में काम कर रहा है। इसमें 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप पहुंच चुकी है।"

आखिर कहां था भूकंप का केंद्र, कितने लोगों की मौत हुई ? 

म्यांमार और थाईलैंड में 200 साल के अंदर का सबसे खतरनाक भूकंप माना जा रहा है। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 मापी गई है। करीब 150 लोगों की मौत हुई है। बाकी 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह भूकंप इतना तेज था कि इसमें सबसे ज्यादा म्यांमार में तबाही हुई है। कई बड़ी-बड़ी बिल्डिंग चंद सेकंड में ध्वस्त हो गई। वहीं अमेरिका ने आशंका जताई है कि इसमें करीब 10,000 के पार मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी काफी ज्यादा नुकसान देखने को मिला है। जहां करीब 4 से 5 लोग की मौत बताई जा रही है। एक बिल्डिंग के करीब 80 लोग लापता है। यह भूकंप म्यांमार में शुक्रवार को 11:30 बजे के करीब आए। इस भूकंप का केंद्र म्यांमार का मांडले शहर था। इसके झटके थाईलैंड,चीन,भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए। फिलहाल भारत द्वारा हर एक तरह की मदद पहुंचाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें