जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बॉर्डर पर खुली जंग! घुसपैठिए को लेकर BSF और BGB में झड़प, भारतीय सेना ने बांग्लादेशी पत्थरबाजों को सिखाया सबक

India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर जीरो लाइन पार करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को लेकर BSF और BGB के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद स्थानीय भीड़ द्वारा भारतीय जवानों पर पथराव किए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

Author
26 May 2026
( Updated: 26 May 2026
04:03 PM )
बॉर्डर पर खुली जंग! घुसपैठिए को लेकर BSF और BGB में झड़प, भारतीय सेना ने बांग्लादेशी पत्थरबाजों को सिखाया सबक
Image Source: AI_Generated
Advertisement

भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर से बेहद तनावपूर्ण माहौल बन गया है. खासकर बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सीमापार से घुसपैठियों पर BSF की नजर तीखी बनी हुई है. किसी भी अवैध घुसपैठिए को भारत की सीमा में घुसने नहीं दिया जा रहा है. इसलिए सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले घुसपैठियों में डर और खौफ का माहौल है. इसी बीच सीमा पर एक घटी एक घटना ने सबका ध्यान खींचा है. 

BSF और BGB के बीच सीमा पर झड़प

दरअसल, भारत-बांग्लादेश सीमा पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक बांग्लादेशी नागरिक द्वारा ज़ीरो लाइन पार करने के बाद BSF और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवान आमने-सामने आ गए और दोनों की बीच तीखी झड़प हो गई. माहौल उस समय और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया जब घटनास्थल पर जमा हुए भारी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ ने भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया. 

क्या है पूरा मामला? 

Advertisement

घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है. बीएसएफ (BSF) की पेट्रोलिंग टीम ने भारतीय सीमा में अवैध रूप से दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी युवक को पकड़ लिया. मौके पर पहुंचे बीजीबी (BGB) जवानों ने युवक की कस्टडी को लेकर बीएसएफ से बहस शुरू कर दी, जिससे सीमा पर दोनों देशों के बलों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान देखने को मिली.

बांग्लादेशियों ने किया पथराव, BSF ने सिखाया सबक 

इस धक्का-मुक्की और खींचतान दौरान सीमा पार से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय बांग्लादेशी नागरिक जुट गए. उग्र भीड़ ने बीएसएफ के जवानों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ जवानों के घायल होने की खबर है. बिगड़ते हालातों को देखते हुए बीएसएफ के जवानों ने अ पनी एके-47 राइफल्स तानकर मोर्चा संभाल लिया और सख्त चेतावनी दी. खैर, बीजीबी के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर भीड़ को पीछे खदेड़ा, जिससे एक बड़ा टकराव टल गया. फिलहाल, घुसपैठिया बीएसएफ की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा और प्रबंधन की जटिल चुनौतियों को उजागर करती है.  जानकारों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं. बीएसएफ (BSF) ने स्पष्ट कर दिया है कि घुसपैठ और सुरक्षा के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. फिलहाल सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें