चांद से लेकर UPI तक... नीदरलैंड्स में PM मोदी ने दुनिया को दिखाई नए भारत की तस्वीर, बोले- आज देश बड़े सपने देख रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स पहुंचे, जहां हेग में भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे विदेश में नहीं, बल्कि अपने लोगों के बीच हों.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को नीदरलैंड्स पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. हेग सिटी में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ. लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें कुछ देर के लिए ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वे विदेश में हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और अपनापन दुनिया के हर कोने में लोगों के दिलों में बसता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि समय बदलता रहा, दुनिया बदलती रही, लेकिन भारत के संस्कार और संस्कृति की ताकत आज भी कायम है. उन्होंने कहा कि कई सभ्यताएं इतिहास में खो गईं, लेकिन भारत की विविधता और सांस्कृतिक पहचान आज भी दुनिया को जोड़ने का काम कर रही है. पीएम मोदी ने 16 मई को अपने लिए बेहद खास दिन बताया. उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन 12 साल पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे, जिसने देश की राजनीति की दिशा बदल दी थी.
Delighted to interact with the Indian community in The Hague. Their warmth, achievements and strong bond with India continue to make us proud. https://t.co/DVKQo1pKXw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026Advertisement
भारत की बढ़ती ताकत का किया जिक्र
हेग में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक भारत की उपलब्धियों को भी दुनिया के सामने रखा. उन्होंने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है और उन्हें पूरा भी कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने चंद्रमा के उस हिस्से पर पहुंचकर इतिहास रचा, जहां अब तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था. उन्होंने डिजिटल इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में हर दिन करोड़ों UPI ट्रांजैक्शन हो रहे हैं और देश तेजी से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं और देश का युवा अब नौकरी खोजने के बजाय नए अवसर पैदा करने पर ध्यान दे रहा है. उन्होंने कहा कि आज का युवा ड्रोन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है.
भारत-नीदरलैंड्स रिश्तों पर दिया जोर
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत और नीदरलैंड्स के रिश्तों को भी खास बताया. उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन जैसे भविष्य के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने हल्के अंदाज में कहा कि जैसे नीदरलैंड्स ट्यूलिप फूलों के लिए प्रसिद्ध है, वैसे ही भारत कमल के लिए दुनिया में अपनी पहचान रखता है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि पीएम मोदी का यह दौरा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें