×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अपने ही सेना प्रमुख पर ट्रंप को भरोसा नहीं... ईरान जंग के बीच रैंडी जॉर्ज को दिया रिटायरमेंट का आदेश, जानें पूरा मामला

ईरान तनाव के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तुरंत रिटायर होने का निर्देश रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द इस्तीफे की घोषणा हो सकती है, जिसे पेंटागन में बड़े नेतृत्व बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

अपने ही सेना प्रमुख पर ट्रंप को भरोसा नहीं... ईरान जंग के बीच रैंडी जॉर्ज को दिया रिटायरमेंट का आदेश, जानें पूरा मामला
Image Source: Randy George/ IANS
Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 35वां दिन है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान पर अगले 3-4 हफ्ते में हमले तेज करने के ऐलान के बाद अमेरिका की सैन्य व्यवस्था में इस समय एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिल रहा है. ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज (Randy George) को अचानक पद छोड़ने और तुरंत रिटायर होने के निर्देश दिए गए हैं. यह आदेश अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर से आया है. खबर सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सैन्य हलकों में हलचल तेज हो गई है.

रिटायरमेंट के पीछे की वजह क्या है?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जनरल जॉर्ज ने अभी औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं. इस फैसले को पेंटागन में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है. खास बात यह है कि यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

Advertisement

मिडिल ईस्ट में बढ़ रही सैन्य गतिविधि

सूत्रों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती तेजी से बढ़ाई जा रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ईरान को कड़ी चेतावनी दे चुके हैं. ऐसे में सेना के शीर्ष पद पर अचानक बदलाव कई सवाल खड़े करता है. हालांकि इस फैसले के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में यह जरूर कहा गया है कि ट्रंप की सैन्य योजनाओं को लागू करने में जनरल जॉर्ज की क्षमता को लेकर कुछ चिंताएं थीं.

नेतृत्व और विजन को लेकर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री हेगसेथ ऐसे जनरल को सेना की कमान देना चाहते हैं जो राष्ट्रपति के विजन के अनुरूप तेजी से फैसले ले सके. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जनरल जॉर्ज और ट्रंप प्रशासन के बीच किसी प्रकार का सीधा मतभेद था या नहीं. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि हम जनरल जॉर्ज के योगदान की सराहना करते हैं, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया था.

Advertisement

कैसा रहा जनरल जॉर्ज का सैन्य करियर?

अगर जनरल जॉर्ज के करियर की बात करें तो वह एक अनुभवी और सम्मानित सैन्य अधिकारी रहे हैं. उन्होंने वेस्ट पॉइंट मिलिट्री एकेडमी से पढ़ाई की और कई दशकों तक सेना में सेवाएं दीं. वह गल्फ वॉर, इराक और अफगानिस्तान जैसे बड़े युद्धों का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने जो बाइडेन के कार्यकाल में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कौन होगा अगला सेना प्रमुख?

Advertisement

जनरल जॉर्ज को 2023 में सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2027 तक तय था. ऐसे में बीच में ही उनका हटना काफी असामान्य माना जा रहा है. अब चर्चा है कि अमेरिकी सेना के उप प्रमुख क्रिस्टोफर लानेव उनके संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें


बहरहाल, यह घटनाक्रम सिर्फ एक पद परिवर्तन नहीं बल्कि अमेरिका की सैन्य रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और खासतौर पर ईरान-अमेरिका संबंधों पर साफ दिखाई दे सकता है.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें