जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में दिखी नई केमिस्ट्री, शी जिनपिंग बोले- दुश्मन नहीं, पार्टनर बनकर आगे बढ़ेंगे

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की बीजिंग में हुई मुलाकात ने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया है. दोनों नेताओं ने दोस्ती और बेहतर रिश्तों का संदेश दिया. ट्रंप ने शी जिनपिंग को महान नेता बताते हुए कहा कि चीन-अमेरिका संबंध अब और मजबूत होंगे.

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में दिखी नई केमिस्ट्री, शी जिनपिंग बोले- दुश्मन नहीं, पार्टनर बनकर आगे बढ़ेंगे
Image Source: IANS / Video Screen Grab @WhiteHouse/X/Chatgpt
Advertisement

अमेरिका और चीन दुनिया के दो शक्तिशाली और ताकतवर देश जो कभी एक-दूसरे से हर मामलें में प्रतिस्पर्धा रखते थे, अब उन्ही दोनों देशों के बीच संबंध में मधुरता आती हुई दिखाई दे रही है. इस बीच दोनों देशों के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की बीजिंग में हुई मुलाकात ने एक बार फिर दुनिया की राजनीति को गर्म कर दिया है. चीन के भव्य ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जब दोनों नेता आमने-सामने बैठे तो पूरी दुनिया की नजर इस बैठक पर टिक गई. मंच पर दोस्ती, मुस्कुराहट और तारीफ दिखाई दी, लेकिन इसके पीछे कई ऐसे मुद्दे छिपे हैं जो आने वाले समय में वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा तय कर सकते हैं.

ट्रंप ने खुलकर की जिनपिंग की तारीफ

बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग एक महान नेता हैं और उनका दोस्त होना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि चीन और अमेरिका के रिश्ते अब पहले से ज्यादा मजबूत होने जा रहे हैं. ट्रंप ने बीजिंग में मिले स्वागत की भी जमकर सराहना की और खास तौर पर वहां मौजूद बच्चों की तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि वे बच्चे चीन के भविष्य और उसकी भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने चीनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ट्रंप के इस बयान को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई, क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से व्यापार, तकनीक और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है.

Advertisement

पुरानी दोस्ती का भी किया जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी और शी जिनपिंग की दोस्ती काफी पुरानी है. उन्होंने बताया कि मुश्किल हालात में दोनों नेताओं ने हमेशा सीधे बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की. ट्रंप ने कहा कि जब भी कोई समस्या सामने आई, दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत कर हालात संभाले. ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि उनके साथ अमेरिका के कई बड़े कारोबारी और उद्योगपति भी चीन पहुंचे हैं. उनके मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी चीन के साथ व्यापार बढ़ाने को लेकर काफी उत्साहित हैं. माना जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक नजरिए से भी बेहद अहम है.

दुनिया नए मोड़ पर: शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक के दौरान दुनिया की मौजूदा स्थिति को बेहद संवेदनशील बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय एक नए मोड़ पर खड़ी है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन और अमेरिका टकराव से बचते हुए साझेदारी का नया मॉडल तैयार कर सकते हैं. शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में ‘थ्यूसीडिडीज ट्रैप’ का भी जिक्र किया. यह वह स्थिति होती है जब कोई उभरती ताकत किसी बड़ी स्थापित शक्ति को चुनौती देती है और इससे संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है. जिनपिंग ने साफ कहा कि चीन और अमेरिका को विरोधी नहीं बल्कि साझेदार की तरह काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की तरक्की में सहयोग करना चाहिए और मिलकर दुनिया को स्थिरता की ओर ले जाना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि ट्रंप और जिनपिंग की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब दुनिया आर्थिक अनिश्चितता, युद्ध और राजनीतिक तनाव से गुजर रही है. ऐसे में दोनों महाशक्तियों के बीच रिश्तों में नरमी का संकेत वैश्विक बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अब दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि यह दोस्ती सिर्फ मंच तक सीमित रहती है या आने वाले समय में बड़े फैसलों के रूप में भी दिखाई देती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें