×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

घर-घर की महिलाओं के लिए चेतावनी! चालू फ्रिज की सफाई कर रही थी महिला, तभी लगा जोरदार करंट; CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल एक CCTV वीडियो ने लोगों को सतर्क कर दिया है. वीडियो में एक महिला चालू फ्रिज की सफाई करते समय करंट की चपेट में आ जाती है. यह घटना बताती है कि बिजली से चलने वाले उपकरणों की सफाई करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

घर-घर की महिलाओं के लिए चेतावनी! चालू फ्रिज की सफाई कर रही थी महिला, तभी लगा जोरदार करंट; CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर
Image Source: Screengrab
Advertisement

आज के दौर में सोशल मीडिया पर कई बार सीसीटीवी फूटेज से जुड़ी ऐसी वीडियो सामने आ जाती है. जिसको देखकर दिल दहल भी जाता है और सतर्कता को लेकर एक सीख भी मिलती है. घर की साफ-सफाई हर परिवार की रोजमर्रा की जरूरत होती है. खासकर रसोई में रखे उपकरणों को साफ रखना स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों के लिए जरूरी माना जाता है. लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला यह बताता है कि सफाई करते समय छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

दरअसल, एक घर में लगे CCTV कैमरे में ऐसा दृश्य रिकॉर्ड हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो में एक महिला अपने घर के फ्रिज की सफाई करती नजर आ रही है. यह उसके लिए रोज का सामान्य काम था, इसलिए वह बिना किसी चिंता के सफाई में जुटी हुई थी. हालांकि, उस समय फ्रिज चालू अवस्था में था और शायद यही बात आगे चलकर हादसे की वजह बन गई.

इलेक्ट्रिक उपकरणों के साथ क्यों जरूरी है सावधानी?

Advertisement

फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला जैसे ही सफाई कर रही होती है, अचानक उसे जोरदार करंट का झटका लगता है. झटका इतना तेज था कि वह खुद को संभाल नहीं पाई और वहीं गिर पड़ी. यह दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिला दिया कि बिजली से चलने वाले उपकरणों के साथ हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए. जानकार भी समय-समय पर चेतावनी देते रहे हैं कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों में तकनीकी खराबी या करंट लीकेज की समस्या हो सकती है. ऐसे में यदि सफाई के दौरान पानी या नमी का संपर्क हो जाए तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि किसी भी इलेक्ट्रिक अप्लायंस की सफाई शुरू करने से पहले उसका स्विच ऑफ करना और प्लग निकालना बेहद जरूरी माना जाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अहम सलाह

यह भी पढ़ें

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने भी सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए. अधिकांश यूजर्स का कहना था कि बिजली और पानी का मेल हमेशा जोखिम भरा होता है. इसलिए सफाई से पहले उपकरण को पूरी तरह बंद करना चाहिए. कई लोगों ने यह भी सलाह दी कि प्लग निकालने के बाद कुछ मिनट इंतजार करना बेहतर रहता है, ताकि किसी प्रकार का विद्युत जोखिम न रहे. एक यूज़र ने लिखा, 'जान भी जा सकती थी.'
 
बताते चलें कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव कुछ यूजर्स ने नंगे पैर या गीले हाथों से इलेक्ट्रिक उपकरणों को छूने से बचने की सलाह दी. उनका कहना था कि थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है. यह घटना सभी के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश छोड़ती है कि घर के काम चाहे कितने भी सामान्य क्यों न हों, सुरक्षा नियमों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें