जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘आज मैं जिला जज हूं’, कोर्ट रूम में जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला ने किया हंगामा चिल्लाई ‘ऑर्डर-ऑर्डर’

वाराणसी जिला न्यायालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला जिला ज़ज़ की कुर्सी पर जा बैठी और खुद को जज घोषित कर दिया.

‘आज मैं जिला जज हूं’, कोर्ट रूम में जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला ने किया हंगामा चिल्लाई ‘ऑर्डर-ऑर्डर’
Image Credits: Video Grab/NMFX
Advertisement

वाराणसी जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक जिला जज की कुर्सी पर जा बैठी और खुद को जज घोषित कर दिया. महिला ने टेबल पर रखा हैमर (हथौड़ा) उठाकर जोर-जोर से पटकना शुरू कर दिया और अदालत की कार्यवाही चलाने की शैली में *"ऑर्डर-ऑर्डर" चिल्लाने लगी.

"आज मैं जिला जज हूं, गवाह और सबूत पेश करिए”

जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी वंदना गुप्ता (50) सुबह कोर्ट खुलने के बाद जिला जज के कोर्ट रूम में पहुंची. पहले उसने कर्मचारियों से जज के आने का समय पूछा और फिर सीधे डायस पर चढ़कर जिला जज की मुख्य कुर्सी पर बैठ गई. इसके बाद उसने कोर्ट में रखी फाइलें पलटना शुरू कर दीं और कहा, "आज मैं जिला जज हूं, गवाह और सबूत पेश करिए, सारे मामलों की सुनवाई मैं करूंगी."

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला की हरकत देखकर कोर्ट रूम में मौजूद वकील और कर्मचारी हैरान रह गए. जब कुछ अधिवक्ताओं ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला भड़क गई और पास आने वालों को धमकियां देने लगी. काफी समझाने के बावजूद वह कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हुई.

हंगामा बढ़ने पर महिला पुलिस को बुलाया गया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को कुर्सी से उतारकर हिरासत में लिया गया और कैंट थाने ले जाया गया. संयोगवश जिस समय यह घटना हुई, उस दिन जिला जज अवकाश पर थे.

अपर जिला जज का सुरक्षाकर्मियों पर फूटा गुस्सा 

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक पर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित सुरक्षाकर्मियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए. साथ ही आदेश दिया गया कि संबंधित महिला को दोबारा न्यायालय परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए.

वकीलों के अनुसार, महिला का न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है और वह पहले भी कई बार इसी तरह जज की कुर्सी पर बैठकर हंगामा कर चुकी है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है. उसके इस व्यवहार के पीछे की वजह और मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

इस अनोखी घटना के बाद वाराणसी जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें