जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वायरल होने की चाह में पार की हद? बच्चे से कराया ऐसा स्टंट, लोग बोले- ये पागलपन है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा हाथ में तिरंगा लेकर बालकनी की किनारी पर खड़ा दिखाई देता है. नीचे खड़ा एक व्यक्ति उसे पकड़ने के लिए तैयार रहता है और कुछ सेकेंड बाद बच्चा बालकनी से छलांग लगा देता है.

वायरल होने की चाह में पार की हद? बच्चे से कराया ऐसा स्टंट, लोग बोले- ये पागलपन है
Image Source: Screengrab
Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है. लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते नजर आते हैं. लेकिन कई बार यह कोशिश इतनी खतरनाक हो जाती है कि लोगों की सुरक्षा तक दांव पर लग जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक व्यक्ति अपने छोटे बच्चे के साथ ऐसा स्टंट करता दिखाई देता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी और चिंता दोनों जाहिर की हैं.

बालकनी से कूदता दिखा छोटा बच्चा

वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा हाथ में तिरंगा लिए बालकनी की किनारी पर खड़ा दिखाई देता है. बच्चा नीचे की ओर देख रहा होता है, जबकि नीचे एक व्यक्ति दोनों हाथ फैलाकर खड़ा नजर आता है. कुछ सेकेंड तक दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते रहते हैं. इसके बाद बच्चा अचानक बालकनी से नीचे छलांग लगा देता है. वीडियो में दिखाई देता है कि नीचे खड़ा व्यक्ति बच्चे को सुरक्षित पकड़ लेता है. इस वजह से बच्चे को कोई चोट नहीं लगती और बाद में दोनों सामान्य दिखाई देते हैं. हालांकि वीडियो का यह हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है, क्योंकि जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. बड़ी संख्या में यूजर्स ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि केवल वायरल होने या रील बनाने के लिए किसी बच्चे को इस तरह जोखिम में डालना बिल्कुल भी सही नहीं है. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि आखिर ऐसा कौन सा वायरल होने का जुनून है, जो लोगों को अपने ही बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने पर मजबूर कर देता है. वहीं कुछ लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की. कई यूजर्स का मानना है कि इस तरह के वीडियो दूसरों को भी खतरनाक स्टंट करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. एक यूज़र ने लिखा 'वायरल होने के लिए अपने बच्चे की जिंदगी दाव पर लगा दी.'

लोगों ने जताई भविष्य की चिंता

Advertisement

कई लोगों ने इस घटना के दूसरे पहलू की ओर भी ध्यान दिलाया. उनका कहना है कि आज बच्चा अपने किसी बड़े की मौजूदगी में कूदा है, लेकिन भविष्य में वह खेल-खेल में इस हरकत को दोहराने की कोशिश कर सकता है. ऐसी स्थिति में बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहेगा. एक यूजर ने लिखा कि अगर बच्चा बाद में अकेले बालकनी या किसी ऊंची जगह से कूदने की कोशिश करे तो उसके लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि अगर बच्चे का संतुलन बिगड़ जाता या वह दूसरी दिशा में कूद जाता, तो परिणाम बेहद दुखद हो सकते थे. बच्चों से जुड़े ऐसे स्टंट हमेशा जोखिम भरे माने जाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे अक्सर देखकर सीखते हैं और कई बार वे किसी हरकत के खतरे को समझ नहीं पाते. यही वजह है कि अभिभावकों को बच्चों के सामने जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि वीडियो में कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन इसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता करना सही है. अधिकांश लोगों का जवाब साफ है,बिल्कुल नहीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें