×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लंदन से ग्लासगो जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, "अल्लाह हू अकबर" और "डेथ टू अमेरिका" के नारे लगाने वाला शख्स गिरफ्तार

टना के तुरंत बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया और आपातकालीन लैंडिंग कराई. फ्लाइट के ग्लासगो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

लंदन से ग्लासगो जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, "अल्लाह हू अकबर" और "डेथ टू अमेरिका" के नारे लगाने वाला शख्स गिरफ्तार
Advertisement

लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से स्कॉटलैंड के ग्लासगो के लिए उड़ान भर रही एक फ्लाइट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने जोर-जोर से "अल्लाह हू अकबर" के नारे लगाने के साथ-साथ विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी. यही नहीं, उस व्यक्ति ने "डेथ टू अमेरिका" और "डेथ टू ट्रंप" जैसे नारे भी लगाए, जिससे यात्रियों में डर और दहशत फैल गई.

घटना के तुरंत बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया और आपातकालीन लैंडिंग कराई. फ्लाइट के ग्लासगो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

यात्रियों ने दिखाई बहादुरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी फ्लाइट के बाथरूम से बाहर आया और अचानक तेज आवाज में धार्मिक और राजनीतिक नारे लगाने लगा. उसने चिल्लाते हुए कहा कि उसके पास बम है और वह विमान को उड़ा देगा. तभी पीछे बैठे एक यात्री ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया. इसके बाद कई अन्य यात्रियों ने भी उसकी सहायता की और मिलकर आरोपी को काबू में कर लिया.

पुलिस कर रही है पूछताछ

Advertisement

ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद स्कॉटलैंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके इरादों और किसी संभावित साजिश के बारे में जानकारी मिल सके.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के भीतर का हंगामा और यात्रियों द्वारा आरोपी को काबू में लेने की कोशिशें देखी जा सकती हैं.

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

Advertisement

यह भी पढ़ें

फ्लाइट ऑपरेटर और एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों की सतर्कता और संयम की प्रशंसा की है. उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें