×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जेब पर पड़ेगा असर! अप्रैल से बढ़ सकती हैं AC और फ्रिज की कीमतें

AC Price Increase: अगर आप गर्मी के लिए AC या घर के लिए फ्रिज खरीदने का सोच रहे हैं , तो थोड़ी जल्दी करना समझदारी हो सकती हैं , क्योकि बाद में वहीं चीज आपको ज्यादा दाम में मिल सकती हैं.

जेब पर पड़ेगा असर! अप्रैल से बढ़ सकती हैं AC और फ्रिज की कीमतें
Image Source: Social MEdia
Advertisement

AC and Refrigerator Prices May Increase From April: अक्सर हम सोचते हैं कि नया महीना आएगा तो कुछ नया खरीदेंगे, शायद एक अच्छा AC, नया फ्रिज या फिर बड़ा स्मार्ट टीवी. लेकिन इस बार अप्रैल कुछ लोगों के लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता हैं. पिछले कुछ समय से धीरे -धीरे इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें बढ़ रही थीं, और अब खबर हैं कि आने वाले दिनों में इसका असर और साफ दिखेगा. वहीं अगर आप गर्मी के लिए AC या घर के लिए फ्रिज खरीदने का सोच रहे हैं , तो थोड़ी जल्दी करना समझदारी हो सकती हैं , क्योकि बाद में वहीं चीज आपको ज्यादा दाम में मिल सकती हैं.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

अब सवाल आता है- ऐसा हो क्यों रहा है....असल में कंपनियों की लागत बढ़ गई है. जिन चीज़ों से ये प्रोडक्ट बनते हैं, जैसे प्लास्टिक, रेजिन, पॉलिमर, उनकी कीमतें बढ़ चुकी हैं. ऊपर से ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो गया है. यानी फैक्ट्री से दुकान तक सामान पहुंचाने में ज्यादा खर्च लग रहा है. और जब कंपनियों का खर्च बढ़ता है, तो उसका असर सीधा हमारी जेब पर आता है.

फ्रिज, AC और टीवी- कितना बढ़ सकता है दाम?

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रिज, AC और स्मार्ट टीवी की कीमतों में करीब 5% से 6% तक का इजाफा हो सकता है. अब सुनने में ये प्रतिशत छोटा लग सकता है, लेकिन जब आप 40-50 हजार या उससे ज्यादा की चीज़ खरीदते हैं, तो यह बढ़ोतरी हजारों रुपये तक पहुंच जाती है.यानी वही AC जो आज थोड़ा सस्ता लग रहा है, अगले महीने महंगा लग सकता है.

स्मार्ट टीवी क्यों हो रहे हैं महंगे?
स्मार्ट टीवी के दाम बढ़ने के पीछे भी एक खास वजह है, मेमोरी चिप्स की कमी.आजकल हर टीवी “स्मार्ट” हो गया है, जिसमें इंटरनेट, ऐप्स और स्टोरेज जैसी चीजें होती हैं. इसके लिए मेमोरी चिप्स जरूरी होती हैं, और अभी इनकी सप्लाई कम है. इसके अलावा LCD पैनल की भी कमी चल रही है, जिससे कंपनियों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. यही वजह है कि खासकर 32, 43, 55 और 65 इंच वाले टीवी ज्यादा महंगे हो सकते हैं।

लैपटॉप- सबसे बड़ा झटका यहीं!

Advertisement

अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां सबसे बड़ा झटका लग सकता है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस साल लैपटॉप की कीमतें 30% से 35% तक बढ़ सकती हैं. यानी जो लैपटॉप पहले 30-35 हजार में मिल जाता था, अब वही 45 हजार या उससे ज्यादा में पहुंच रहा है इसकी वजह है- प्रोसेसर, GPU और RAM जैसी जरूरी चीजों की कीमत बढ़ना और उनकी कमी होना. खासकर एंट्री लेवल प्रोसेसर की कमी ने बाजार को और प्रभावित किया है, 

अब क्या करें आम लोग?

अगर आप पहले से कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ज्यादा देर न करें
ऑफर्स और सेल पर नजर रखें
जरूरत और बजट के हिसाब से फैसला लें
क्योंकि आने वाले समय में चीजें और महंगी हो सकती हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें