जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Apple में सत्ता परिवर्तन,Tim Cook ने क्यों छोड़ी कुर्सी, AI या कुछ और है असली वजह?

Tim Cook: कंपनी ने घोषणा की है कि 1 सितंबर 2026 से टिम कुक CEO पद छोड़ देंगे. उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट John Ternus इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. कुक साल 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे और उनके कार्यकाल को Apple के सबसे सफल दौरों में गिना जाता है.

Apple में सत्ता परिवर्तन,Tim Cook ने क्यों छोड़ी कुर्सी, AI या कुछ और है असली वजह?
Image Source: Canva/ Pexels
Advertisement

Tim Cook: अमेरिकी टेक कंपनी Apple की लीडरशिप में बड़ा बदलाव सामने आया है. कंपनी ने घोषणा की है कि 1 सितंबर 2026 से टिम कुक CEO पद छोड़ देंगे. उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट John Ternus इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. कुक साल 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे और उनके कार्यकाल को Apple के सबसे सफल दौरों में गिना जाता है.

नई भूमिका में दिखेंगे Tim Cook

CEO पद छोड़ने के बाद भी Tim Cook कंपनी से अलग नहीं होंगे. वह अब “Executive Chairman” की नई भूमिका निभाएंगे, जो Apple में पहली बार बनाई गई है. इस पद पर रहते हुए वह वैश्विक नीति निर्माताओं से बातचीत करेंगे और कंपनी के कुछ अहम मामलों में मार्गदर्शन देते रहेंगे.

Advertisement

बोर्ड में भी होंगे बदलाव

Apple के बोर्ड स्तर पर भी बदलाव देखने को मिलेगा. पिछले 15 वर्षों से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहे Arthur Levinson अब “प्रमुख स्वतंत्र निदेशक” की भूमिका निभाएंगे. वहीं, John Ternus भी 1 सितंबर से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हो जाएंगे.

Tim Cook का बयान-“यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य”

Advertisement

अपने आधिकारिक बयान में Tim Cook ने कहा कि Apple का CEO बनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. उन्होंने John Ternus की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार इंजीनियर, इनोवेटर और ईमानदारी से नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बताया.

कम होते एक्सपेरिमेंट्स और धीमी रफ्तार

पिछले कुछ सालों में Apple के प्रोडक्ट्स बेहतर जरूर हुए, लेकिन उनमें वह “वाह फैक्टर” कम दिखा, जो पहले हुआ करता था.कंपनी ने नए बड़े रिस्क लेने के बजाय पुराने प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया. यह रणनीति गलत नहीं थी, लेकिन टेक दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, और वहीं Apple थोड़ी धीमी पड़ती दिखी.

Advertisement

AI की दौड़ और Apple की चुनौती

आज पूरी दुनिया एक नई टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रही है, Artificial Intelligence. इस दौड़ में OpenAI, Google और Microsoft जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. ये कंपनियां ऐसे सिस्टम बना रही हैं जो इंसानों की तरह समझ सकते हैं और खुद फैसले भी ले सकते हैं. लेकिन Apple यहां थोड़ा पीछे नजर आता है.

Siri क्यों पिछड़ गया?

Advertisement

Apple के पास पहले से Siri जैसा सिस्टम था, जो एक समय पर काफी आगे माना जाता था. लेकिन आज के समय में Siri उतना स्मार्ट और सक्षम नहीं दिखता, जितना बाकी कंपनियों के AI सिस्टम. iPhone में जो AI फीचर्स हैं, वे भी अभी उतने प्रभावी नहीं माने जाते. यही वजह है कि अब Apple को इस दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत महसूस हो रही है.

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

ऊपर से देखने पर लगता है कि Tim Cook का जाना एक सामान्य प्रक्रिया है, उम्र, समय और जिम्मेदारियों के हिसाब से। लेकिन असल में यह बदलाव उस समय हुआ है जब टेक दुनिया एक बड़े मोड़ पर खड़ी है.अब Apple को सिर्फ पैसा कमाने वाली कंपनी नहीं, बल्कि फिर से “इनोवेशन लीडर” बनना होगा.

कौन हैं John Ternus?

Advertisement

करीब 50 साल के John Ternus ने साल 2001 में Apple की प्रोडक्ट डिजाइन टीम के साथ अपना करियर शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्होंने कंपनी में अपनी जगह मजबूत की और 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने. उन्होंने Apple के कई बड़े प्रोडक्ट्स की हार्डवेयर इंजीनियरिंग को लीड किया है। iPad, AirPods, iPhone और Mac की कई पीढ़ियों के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है. हाल ही में उनकी टीम ने अल्ट्राथिन iPhone Air और नया MacBook Neo जैसे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं.

Ternus की प्रतिक्रिया

नई जिम्मेदारी को लेकर John Ternus ने कहा कि Apple के मिशन को आगे बढ़ाने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसे अपने करियर का बड़ा अवसर बताया.

Advertisement

Tim Cook के दौर में Apple की जबरदस्त ग्रोथ

Tim Cook के नेतृत्व में Apple ने जबरदस्त आर्थिक सफलता हासिल की. कंपनी का मार्केट कैप करीब 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसके अलावा, कंपनी का वार्षिक राजस्व भी लगभग चार गुना बढ़कर 416 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया. खास बात यह है कि Apple का सर्विस डिपार्टमेंट अकेले ही अब सालाना 100 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर रहा है.

पहले अफवाहों को बताया था गलत

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले Tim Cook ने अपने पद छोड़ने की खबरों को अफवाह बताया था. ABC News से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनकी काम की गति धीमी करने की कोई योजना नहीं है. जब उनसे इस्तीफे की अटकलों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा था कि यह सिर्फ एक अफवाह है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें