×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, कैसे मिलेगा एक्सेस? जानें डिजाइन से लेकर टिकट बुकिंग तक क्या-क्या बदला

IRCTC Website Launch: रेलवे का कहना हैं कि लोगों कि राय और सुझाव मिलने के बाद वेबसाइट में जरुरी बदलाव किए जाएंगे. इसके बाद यही नया पोर्टल सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह लॉन्च कर दिया जाएगा. नई वेबसाइट का मकसद सिर्फ इसका लुक बदलना नहीं हैं, बल्कि टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान तेज और बिना परेशानी वाला बनाना हैं.

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, कैसे मिलेगा एक्सेस? जानें डिजाइन से लेकर टिकट बुकिंग तक क्या-क्या बदला
Image Source: AI image/IANS
Advertisement

IRCTC Website Launch: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर हैं. रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन शुरू कर दिया हैं. फिलहाल इसे टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया हैं ताकि लोग इसे इस्तेमाल करें और अपने अनुभव के आधार पर फीडबैक दें. रेलवे का कहना हैं कि लोगों कि राय और सुझाव मिलने के बाद वेबसाइट में जरुरी बदलाव किए जाएंगे. इसके बाद यही नया पोर्टल सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह लॉन्च कर दिया जाएगा. नई वेबसाइट का मकसद सिर्फ इसका लुक बदलना नहीं हैं, बल्कि टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान तेज और बिना परेशानी वाला बनाना हैं.

करीब 24 साल बाद वेबसाइट में होगा बड़ा बदलाव

IRCTC की वेबसाइट साल 2002 में शुरू हुई थी और तब से लेकर अब तक करोड़ों लोग इसी प्लेटफॉर्म से ट्रेन टिकट बुक करते आ रहे हैं. हर दिन लाखों टिकट इसी वेबसाइट के जरिए बुक किए जाते हैं. इतने लंबे समय में लोगों की जरूरतें और इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल चुका है. इसी वजह से रेलवे ने अब वेबसाइट को नए जमाने के हिसाब से तैयार किया है. नई वेबसाइट पहले की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरी, आधुनिक और इस्तेमाल करने में आसान होगी, जिससे नए और पुराने दोनों तरह के यूजर्स बिना किसी परेशानी के टिकट बुक कर सकेंगे.

Advertisement

ईरान का अब तक का सबसे बड़ा पलटवार! बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला, अगली कार्रवाई की दी चेतावनी

नया डिजाइन देगा बेहतर अनुभव

नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका डिजाइन है. पहले वेबसाइट पर कई तरह के पॉप-अप, अलग-अलग बॉक्स और ऐसी चीजें दिखाई देती थीं जिनसे कई बार यूजर्स का ध्यान भटक जाता था. अब वेबसाइट को काफी सरल बनाया गया है. जरूरी जानकारी साफ तरीके से दिखाई देगी और स्क्रीन पर बेवजह की चीजें कम होंगी. इससे टिकट बुक करते समय किसी तरह की उलझन नहीं होगी और पूरा अनुभव पहले से ज्यादा आसान लगेगा.

बार-बार कैप्चा भरने से मिलेगी राहत

टिकट बुकिंग के दौरान सबसे बड़ी परेशानी बार-बार कैप्चा भरने की होती थी. खासकर तत्काल टिकट बुक करते समय कुछ सेकंड की देरी भी टिकट छूटने का कारण बन जाती थी. नई वेबसाइट में इस परेशानी को काफी कम किया गया है. अब यूजर्स को पहले की तरह बार-बार कैप्चा नहीं भरना पड़ेगा. इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज होगी और तत्काल टिकट पाने की संभावना भी बढ़ सकती है.

Advertisement

एक ही स्क्रीन पर दिखेगी सभी क्लास की सीट

पहले अगर किसी ट्रेन में अलग-अलग क्लास की सीट देखनी होती थी, तो हर बार क्लास बदलनी पड़ती थी. इससे समय भी ज्यादा लगता था और कई बार सही विकल्प चुनने में परेशानी होती थी. नई वेबसाइट में यह सुविधा बदल दी गई है. अब एक ही जगह पर सभी क्लास की सीट उपलब्धता देखी जा सकेगी. इससे यूजर्स आसानी से तय कर पाएंगे कि किस क्लास में सीट उपलब्ध है और कौन-सा विकल्प उनके लिए बेहतर रहेगा.

टिकट बुकिंग के स्टेप हुए कम

नई वेबसाइट में टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया को पहले से आसान बनाया गया है. पहले टिकट बुक करते समय कई अलग-अलग स्क्रीन से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे समय ज्यादा लगता था. अब इन स्टेप्स की संख्या कम कर दी गई है. इसका फायदा यह होगा कि टिकट जल्दी बुक होगी और यूजर्स को पूरी प्रक्रिया ज्यादा आसान और तेज महसूस होगी.

Advertisement

बार-बार यात्री की जानकारी भरने की जरूरत नहीं

जो लोग अक्सर अपने परिवार या कुछ तय लोगों के लिए टिकट बुक करते हैं, उनके लिए भी नई वेबसाइट काफी फायदेमंद साबित होगी. अब एक बार यात्री की जानकारी सेव करने के बाद हर बार नाम, उम्र और दूसरी जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सेव की गई जानकारी को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे समय की बचत होगी और टिकट बुक करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

छात्रों के सुझाव से तैयार हुई नई वेबसाइट

Advertisement

रेल मंत्रालय ने बताया है कि इस नई वेबसाइट को तैयार करने में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर के छात्रों के सुझाव भी लिए गए हैं. छात्रों ने वेबसाइट को ज्यादा आसान, साफ और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे. इन्हीं सुझावों को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट के नए बीटा वर्जन को तैयार किया गया है ताकि हर उम्र का व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके.

अभी टेस्टिंग जारी, जल्द होगा पूरा लॉन्च

फिलहाल यह वेबसाइट सिर्फ बीटा वर्जन के रूप में उपलब्ध है. यानी अभी रेलवे यह देखना चाहता है कि लोग इसे इस्तेमाल करते समय क्या अनुभव करते हैं और किन चीजों में सुधार की जरूरत है. यूजर्स के फीडबैक के आधार पर जरूरी बदलाव किए जाएंगे. इसके बाद आने वाले कुछ हफ्तों में यही नई वेबसाइट सभी लोगों के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी जाएगी.

Advertisement

नए टिकट सिस्टम से भी जुड़ेगी वेबसाइट

रेल मंत्रालय ने यह भी बताया है कि आने वाले समय में इस नई वेबसाइट को रेलवे के नए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) से जोड़ा जाएगा. यही सिस्टम पूरे देश की ट्रेन टिकट बुकिंग को संभालता है. इसे भी आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि ज्यादा भीड़ और भारी ट्रैफिक के दौरान भी वेबसाइट बिना रुके और बिना धीमी हुए आसानी से काम करती रहे.

कहां मिलेगी नई बीटा वेबसाइट?

जो लोग नई वेबसाइट को अभी से आजमाना चाहते हैं, वे IRCTC की ई-टिकट वेबसाइट पर जाकर इसका बीटा वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी बीटा वर्जन का लिंक दिया जाएगा, जिससे यूजर्स आसानी से नई वेबसाइट तक पहुंच सकेंगे और अपने सुझाव भी दे सकेंगे.

Advertisement

यात्रियों के लिए क्यों खास है यह बदलाव?

नई IRCTC वेबसाइट का उद्देश्य सिर्फ नया लुक देना नहीं है, बल्कि टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को आसान, तेज और परेशानी से मुक्त बनाना है. कम स्टेप्स, कम कैप्चा, एक ही स्क्रीन पर सीट की जानकारी और सेव किए गए यात्रियों की सुविधा जैसी कई नई सुविधाएं लोगों का समय बचाएंगी. अगर बीटा टेस्टिंग सफल रहती है, तो आने वाले समय में करोड़ों रेलवे यात्रियों को पहले से कहीं बेहतर और आसान टिकट बुकिंग का अनुभव मिलेगा.

 

INPUT - IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें