×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सस्ते में सालभर मोबाइल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL का नया प्लान

BSNL: यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान रहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है और इसकी कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले काफी कम रखी गई है.

सस्ते में सालभर मोबाइल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL का नया प्लान
Image Source: Social Media
Advertisement

Cheapest BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड प्लान लेकर आई है, जिसका नाम भारत कनेक्ट प्लान रखा गया है, यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान रहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है और इसकी कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले काफी कम रखी गई है.

भारत कनेक्ट प्लान में क्या-क्या मिलेगा

BSNL के भारत कनेक्ट प्लान की कीमत 2626 रुपये है और इसमें पूरे एक साल की वैलिडिटी दी जा रही है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। यानी कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेजिंग, तीनों जरूरतें एक ही प्लान में पूरी हो जाती हैं। BSNL का कहना है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है.

लिमिटेड टाइम ऑफर, 24 फरवरी तक मौका

Advertisement

यह भारत कनेक्ट प्लान 24 जनवरी से लाइव हो चुका है और 24 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा. इस दौरान अगर कोई यूजर 2626 रुपये का रिचार्ज करता है, तो उसे पूरे साल की वैलिडिटी वाला यह प्लान मिल जाएगा. अगर आप BSNL यूजर हैं और लंबे समय तक बिना रिचार्ज की चिंता किए मोबाइल चलाना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

जियो के एनुअल प्लान कितने महंगे हैं

अगर जियो के सालाना प्लान की बात करें, तो कंपनी दो एनुअल प्लान ऑफर करती है 3999 रुपये और 3599 रुपये के. 3999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ जियोस्टार, फैनकोड और गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा 50GB जियो क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है. वहीं 3599 रुपये वाले प्लान में फैनकोड को छोड़कर बाकी सभी फायदे मिलते हैं.

Advertisement

एयरटेल के सालाना प्लान भी महंगे

एयरटेल भी जियो की तरह 3999 रुपये और 3599 रुपये के दो एनुअल प्लान ऑफर करती है. 3999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS के साथ एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल, एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. 3599 रुपये वाले प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार की जगह एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

कीमत के मामले में BSNL सबसे आगे

अगर कीमत की तुलना करें तो BSNL का भारत कनेक्ट प्लान जियो और एयरटेल के मुकाबले करीब 1000 रुपये तक सस्ता है. हालांकि इसमें OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलते, लेकिन लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के कारण यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है, जो कम कीमत में सालभर का भरोसेमंद रिचार्ज चाहते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें