AC खरीदने वालों की मौज, Amazon पर धमाकेदार डिस्काउंट में मिल रहा है ये ब्रांडेड एयर कंडीशनर, कीमत सिर्फ इतनी
AC Price: जब बात AC खरीदने की आती हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता हैं - कौन सा ब्रांड लें? कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि Blue Star लें या Daikin. दोनों ही अपने -अपने तरीके से अच्छे हैं , बस फर्क आपकी जरूरत और बजट का हैं.
Follow Us:
Cheapest AC: भारत की गर्मी किसी से छिपी नहीं हैं..कई शहरों में तापमान 45 -50 डिग्री तक पहुंच जाता हैं , और ऐसे में एक अच्छा AC सिर्फ आराम नहीं बल्कि जरूरत बन जाता हैं. लेकिन जब बात AC खरीदने की आती हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता हैं - कौन सा ब्रांड लें? कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि Blue Star लें या Daikin. दोनों ही अपने -अपने तरीके से अच्छे हैं , बस फर्क आपकी जरूरत और बजट का हैं.
भारतीय गर्मी के लिए बना भरोसेमंद विकल्प
Blue Star एक ऐसा ब्रांड है जो खासतौर पर भारत की गर्मी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका मतलब है कि जब बाहर आग जैसी गर्मी हो, तब भी ये AC तेजी से कमरे को ठंडा करने की कोशिश करता है. इसकी टर्बो कूलिंग फीचर की वजह से आप कुछ ही मिनटों में ठंडक महसूस करने लगते हैं. कई बार ऐसा होता है कि आप बाहर से पसीने में तर होकर घर आते हैं और तुरंत राहत चाहते हैं, ऐसे में ये फीचर बहुत काम आता है. साथ ही, इसके 5-इन-1कन्वर्टिबल मोड की वजह से आप जरूरत के हिसाब से कूलिंग कम-ज्यादा कर सकते हैं, जिससे बिजली की भी बचत होती है.
बजट में फिट और आसान मेंटेनेंस
एक और बड़ी बात यह है कि Blue Star के AC आम लोगों के बजट में आसानी से फिट हो जाते हैं. अगर आप पहली बार AC खरीद रहे हैं या ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके स्पेयर पार्ट्स और सर्विस सेंटर भी भारत के लगभग हर हिस्से में मिल जाते हैं. यानी अगर कभी कोई दिक्कत आती है, तो उसे ठीक करवाना आसान रहता है. हां, गर्मियों के पीक सीजन में कभी-कभी सर्विस में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह समस्या लगभग हर ब्रांड के साथ देखने को मिलती है.
कुछ छोटी कमियां भी जान लें
कोई भी चीज पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती, और यही बात Blue Star पर भी लागू होती है. कुछ लोगों का कहना है कि जब इसका फैन तेज स्पीड पर चलता है, तो हल्का-सा शोर महसूस हो सकता है. साथ ही, इसके कुछ बेसिक मॉडल्स का डिजाइन थोड़ा साधारण लग सकता है, यानी अगर आप बहुत स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो शायद ये थोड़ा कम लगे.
दूसरी तरफ प्रीमियम अनुभव
यह भी पढ़ें
अब बात करें Daikin की, तो यह एक इंटरनेशनल ब्रांड है जो अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. इसकी खासियत है कि यह हवा को सीधे आप पर नहीं फेंकता, बल्कि पूरे कमरे में बराबर फैलाता है. इससे ठंडक ज्यादा आरामदायक लगती है, और आपको “सीधी ठंडी हवा” से होने वाली परेशानी भी नहीं होती. इसके AC आमतौर पर ज्यादा शांत चलते हैं और बिजली की खपत भी कम करते हैं. हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन अगर आप लंबे समय के लिए सोच रहे हैं और बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं, तो यह निवेश सही साबित हो सकता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें