‘तेरहवीं तक तो रुक जाते…’ परिवार में मातम और अखिलेश करने लगे सियासत! योगी के मंत्री ने आईना दिखा दिया
प्रतीक यादव के निधन से मुलायम परिवार में जहां मातम छाया हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सपाई मुखिया अखिलेश यादव के पोस्ट से सियासत गर्मा गई. योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश को बड़ी नसीहत दे डाली.
Follow Us:
13 मई बुधवार जब मुलायम परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया, इस मुश्किल वक्त में सपा प्रमुख ने परिवार को सहारा तो दिया, लेकिन दो दिन बाद ही कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोगों के निशाने पर आ गए.
शोक के बीच अखिलेश यादव को जहां परिवार के साथ होना चाहिए था वह राजनीति में मशगूल हो गये. उन्होंने 15 मई को राजनीतिक बयानबाजी करते हुए योगी सरकार के मंत्रिमंडल पर निशाना साधा. जिस पर मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भड़क गए. उन्होंने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा, ‘घर में मातम पसरा हुआ है और अखिलेश यादव को राजनीति दिख रही है, कम से कम तेरहवीं तक तो रुक जाते.’
क्या था अखिलेश यादव का पोस्ट?
अखिलेश यादव ने UP कैबिनेट बंटवारे पर सवाल उठाते हुए कहा, UP में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी? मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं, लंबे इंतजार के बाद जो नये मंत्री बने हैं वो बेचारे तो बस दर्शक दीर्घा में बैठकर, गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं, भाजपाई डबल इंजन बाकी सब मंत्रियों को ‘डब्बा’ कर देता है,
उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?
मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ़ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नये मंत्री बने हैं वो बेचारे तो बस…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026Advertisement
पोस्ट में अखिलेश यादव ने BJP को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए यहां तक कह दिया कि UP की जनता ने ठाना है नये मंत्रियों को जो भी मंत्रालय-विभाग मिलेगा, उस पर पूरी तरह से निगाह-निगरानी रखी जाएगी, जिससे ये नये-नवेले मंत्रीगण अपने खजाने न भर सकें, इस बात के लिए कागजी प्रमाण के साथ-साथ और भी आडियो-वीडियो सबूत इकट्ठे किये जाएंगे और इन भाजपाइयों की कलई खोली जाएगी.
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला तो उन्हें जवाब दिया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने, उन्होंने भोजपुरी और हिंदी में खरी-खरी सुना दी. राजभर ने कहा,
‘अखिलेश जी अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार परेशानी में है, यही वजह है कि मैं भी अपके दुख में शामिल हूं और आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था लेकिन आप इतने सत्तालोलुप हैं कि परिवार की 'गमी' के बीच भी राजनीति सूझ रही है, दूसरों के घरों में क्या चल रहा है इसकी आपको ज्यादा चिंता है, लगता है आपने लोकलाज त्याग दिया है, जरा तेरहवीं तक रुक जाइए फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी, कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे लेकिन इस व्यवहार को गोलोकगामी भाई देख रहा होगा तो, क्या सोच रहा होगा, थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए.’
.@yadavakhilesh जी, अभइं तोहरे भाई क देहांत भयल ह, पूरा परिवार परेशान ह.. यही कारन हमहू तोहरे दुख में शामिल हईं और तोहार समाज बांटे वाली राजनीति पर लिखे-बोले बंद कर देले रहली।
मगर तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि परिवार के 'गमी' पड़ल ह, तब्बो तोके राजनीति खेले के ह। दूसरे के… pic.twitter.com/1EeuSdOKfx— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) May 16, 2026Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को प्रतीक यादव की तेरहवीं तक राजनीति ना करने की नसीहत दी. इसके बाद उन्होंने विभाग के बंटवारे पर भी रिप्लाई किया. उन्होंने कहा, ‘रही बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो, आपको क्या लगता है कि कोई विभाग आपको भी मिल जाए? अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा, बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना!
अखिलेश के पुराने साथी रहे हैं राजभर
सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर इससे पहले अखिलेश यादव के ही साथी रहे हैं. दोनों ने साल 2022 में गठबंधन में चुनाव लड़ा था, हालांकि बाद में पाला बदलते हुए BJP के साथ हाथ मिला लिया.
यह भी पढ़ें