×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जापान में ट्रेनिंग लेंगे UP के छात्र… CM योगी ने यामानशी में ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक समझौते पर किए साइन

UP के छात्र जापान में तकनीक की ट्रेनिंग लेंगे. उत्तर प्रदेश और यामानशी के बीच एक ऐतिहासिक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
09:33 AM )
जापान में ट्रेनिंग लेंगे UP के छात्र… CM योगी ने यामानशी में ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक समझौते पर किए साइन
Advertisement

जापान दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. UP सरकार ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौते ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके तहत भारतीय छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा. 

CM योगी ने यामानाशी में आयोजित UP इन्वेस्टमेंट रोड शो में प्रदेश की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रमुखता से पेश किया. उन्होंने अपने संबोधन में साफ कहा कि उत्तर प्रदेश ने शासन की कार्यशैली को रिएक्टिव (Reactive) से बदलकर प्रोएक्टिव (Proactive) बनाया है और यही परिवर्तन आज प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति का आधार बना है.

ग्रीन हाइड्रोजन पर ऐतिहासिक समझौता

कार्यक्रम के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने बताया कि UP और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं. इसके तहत उत्तर प्रदेश के उच्च तकनीकी संस्थानों के छात्र जापान में प्रशिक्षण लेंगे और इस तकनीक को प्रदेश की इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में लागू किया जाएगा. 

उन्होंने कहा, यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. CM योगी ने कहा, हमारे प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में कई जी2जी (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) और जी2बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) स्तर की बैठकों में भाग लिया, जहां भारतीय दूतावास के सहयोग से जापानी उद्योग समूहों से व्यापक संवाद हुआ. उन्होंने यामानाशी प्रशासन को सक्रिय पहल कर निवेश संवाद को आगे बढ़ाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया. 

Advertisement

तकनीक और भविष्य के क्षेत्रों पर जोर

CM योगी ने रोबोटिक्स को भविष्य की प्रमुख तकनीक बताते हुए कहा कि UP सरकार ने बजट में रोबोटिक्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की व्यवस्था की है. हमें विश्वास है कि UP और यामानाशी के बीच सहयोग भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाएगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता और तकनीक को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 

उत्तर प्रदेश की ताकत को दुनिया के सामने रखा

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जहां प्रकृति की विशेष कृपा है. भारत की सबसे उर्वर भूमि, सर्वाधिक जल संसाधन, विशाल मानव संसाधन और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश को विशेष पहचान देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था तीन गुना करने में सफलता मिली है. आज उत्तर प्रदेश भारत की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. 

‘रिएक्टिव से प्रोएक्टिव’ मॉडल बना विकास का आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन व्यवस्था में आए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले समस्याओं पर प्रतिक्रिया देने वाली व्यवस्था थी, जबकि अब उत्तर प्रदेश ने प्रोएक्टिव गवर्नेंस मॉडल अपनाया है. निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को सुविधा देने, नई तकनीक अपनाने और वैश्विक साझेदारी बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार पहल कर रही है. इसी सोच के साथ UP का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान की यात्रा पर आया है ताकि संभावनाओं को अवसर में बदला जा सके. 

यामानाशी से गहरे होते संबंध

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रांत के राज्यपाल और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जापान सरकार और यामानाशी प्रशासन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को उनके विशिष्ट क्षेत्रों को नजदीक से समझने और उद्योग जगत से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है. CM योगी ने उपस्थित इंडस्ट्री लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों का भी स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- जापान से सामने आई दिलचस्प तस्वीर, CM योगी से मिलने आया बच्चा, साष्टांग प्रणाम किया, हाथ जोड़े और फिर जो हुआ...

यह भी पढ़ें

CM योगी ने बताया कि दिसंबर 2024 में यामानाशी के राज्यपाल उत्तर प्रदेश आए थे और उसके बाद दोनों सरकारों के बीच निरंतर संवाद, फॉलो-अप और प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान से यह सहयोग नई दिशा में आगे बढ़ा. उन्होंने कहा कि बिजनेस डेलीगेशन के अध्ययन और रिपोर्ट के बाद आज राज्यपाल के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल यामानाशी पहुंचा है, जहां सहयोग को ठोस रूप मिला है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें