जापान से सामने आई दिलचस्प तस्वीर, CM योगी से मिलने आया बच्चा, साष्टांग प्रणाम किया, हाथ जोड़े और फिर जो हुआ...

सीएम योगी के जापान दौरे से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आ रही है. यहां भारतीय मूल के लोगों में सीएम के दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है. इस दौरान एक बच्चे ने जिस तरह सीएम को दंडवत प्रणाम किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
11:44 AM )
जापान से सामने आई दिलचस्प तस्वीर, CM योगी से मिलने आया बच्चा, साष्टांग प्रणाम किया, हाथ जोड़े और फिर जो हुआ...
CM Yogi Japan Visit (Screengrab)

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जापान दौरा काफी सुर्खियां बटोर रहा है. जिस तरह का स्वागत उनका हो रहा है, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरह हो रहा है. इसी बीच जापान के यमुनाशी से एक बेहद भावुक और आत्मीय तस्वीर सामने आ रही है, जहां बच्चों ने सीएम योगी को दंडवत प्रणाम किया, उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. 

आपको बताएं कि सीएम के दो दिवसीय जापान दौरे के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां भारतीय मूल के लोगं और बच्चों का दल उनसे मिलने पहुंच गया. यहां  इन बच्चों ने उन्हें संस्कृत में श्लोक भी सुनाए. 

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय मूल के बच्चों, उनके परिजनों से मुलाकात का ये वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक जब सीएम टोक्यो से यमुनाशी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ भारतीय मूल की महिलाएं और बच्चे भी वहां पहुंचे. सीएम योगी उन्हें देखकर रास्ते में रुके और उनसे बातचीत की. 

 सीएम योगी को बच्चे ने सुनाए संस्कृत के श्लोक

इसी दौरान छोटा सा बच्चा, जिसका नाम नेमिश था वो भी उनसे मिलने पहुंचा. उसने उन्हें दंडवत् प्रणाम किया और उनके पैर छुए. इतना ही नहीं उसने कर्पूर गौरं करुणा अवतारं...जैसे संस्कृत के श्लोक भी मुख्यमंत्री को सुनाए. जब बच्चा थोड़ा अटका तो सीएम योगी भी उसे साथ देते और श्लोक दोहराते हुए दिखाई दिए. मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची महिला उनके लिए उपहार भी लेकर आई थी, जिसे सीएम योगी ने सहस्र स्वीकार किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भेंट की और बच्चे के सिर पर हाथ रखकर उसके कल्याण का आशीर्वाद दिया.

इससे पहले टोक्यो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भारतीय समुदाय के लोगों ने अत्यंत आत्मीयता के साथ स्वागत किया. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरे खिल उठे. उनके आगमन पर टोक्यो एयरपोर्ट का पूरा वातावरण उत्साह, आत्मीयता और गर्वित भाव से भरा दिखाई दिया. 

जापान में सीएम योगी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

प्रवासी भारतीयों ने जिस गर्मजोशी और भावनात्मक जुड़ाव के साथ उनका स्वागत किया, वह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपने देश-प्रदेश के प्रति गहरे लगाव का स्वाभाविक प्रदर्शन था.

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही एयरपोर्ट के स्वागत स्थल पर पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो चुके थे. अधिसंख्य महिलाओं ने सलवार सूट या साड़ी पहनी थी, तो पुरुष कुर्ता-पायजामे में नजर आए. कई लोगों ने भगवा रंग के परिधान धारण कर अपने सांस्कृतिक जुड़ाव को अभिव्यक्त किया. एक बच्ची ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप मुख्यमंत्री के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया.

प्रवासी भारतीयों से मिले सीएम योगी

सीएम योगी को अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था. लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर लेने को आतुर दिखाई दिए. एक प्रवासी भारतीय ने मुख्यमंत्री को भारत-जापान के आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता एक विशेष पोस्टर भेंट किया, जिसमें दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चिह्नों का उल्लेख था.

एक अन्य महिला ने मुख्यमंत्री को हस्तनिर्मित पेंटिंग उपहार स्वरूप भेंट की, जो भावनात्मक सम्मान का प्रतीक बन गई. टोक्यो आगमन पर यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर जुनिचि इशिदरा ने भी मुख्यमंत्री की अगवानी की. यह स्वागत केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि भारत व जापान के बीच मजबूत होते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण भी था.

जापान के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा दो देशों के आधिकारिक दौरे का हिस्सा है और जापान की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है. कई प्रवासी भारतीयों के लिए यह क्षण इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपने गृह प्रदेश के मुख्यमंत्री को वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते देखा.

यह भी पढ़ें

प्रवासी समुदाय ने इस दौरे को उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं से जोड़कर देखा. उनके मन में यह विश्वास झलकता रहा कि यह यात्रा भारत व जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगी.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें