×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मेरे कहने के बाद भी काम क्यों नहीं हुआ…’ जब अचानक पटना JDU दफ्तर पहुंच गए नीतीश कुमार, नेताओं के फूले हाथ-पांव!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली से तो पार्टी में एक्टिव हैं ही बल्कि समय-समय पर बिहार में भी पार्टी के कामकाज की समीक्षा करते रहते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पटना में JDU कार्यालय में समीक्षा की.

Author
06 Jul 2026
( Updated: 06 Jul 2026
07:16 PM )
‘मेरे कहने के बाद भी काम क्यों नहीं हुआ…’ जब अचानक पटना JDU दफ्तर पहुंच गए नीतीश कुमार, नेताओं के फूले हाथ-पांव!
Image Source- IANS
Advertisement

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भले ही अब बिहार की सत्ता का हिस्सा नहीं हैं लेकिन संगठन में वह बेहद सक्रिय भूमिका में रहते हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे सोमवार को अचानक पटना में पार्टी कार्यालय पहुंच गए. 

पटना में उन्होंने पार्टी संगठन और कामकाज की गहराई से समीक्षा की. इस दौरान संगठन के काम पर नाराजगी भी जताई. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से तीखे अंदाज में सवाल भी कर डाले. उन्होंने पूछा, ‘मैंने पहले भी कहा था, फिर भी काम क्यों नहीं हुआ? इसका क्या मतलब है?’

नीतीश कुमार ने किसे लगाई फटकार? 

बिहार में मुख्यमंत्री की पारी खत्म कर नीतीश राज्यसभा से बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं. वे दिल्ली में होकर भी बिहार में पार्टी के काम पर पूरी नजर रखते हैं. ऐसे में जब पटना में उन्होंने पार्टी की नीतियों की समीक्षा की तो कई मुद्दों पर नाराजगी जताई. नीतीश कुमार के कड़े रुख को देखते हुए वहां मौजूद कार्यकर्ता और नेता एक्टिव हो गए. हालांकि इसके बाद कई सवाल भी उठने लगे. क्या संगठन में सब कुछ ठीक है? क्योंकि संगठन के काम पर नीतीश कुमार ने असंतोष जताया है. 

समीक्षा के दौरान नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि उनके निर्देशों का समय पर पालन होना चाहिए और संगठनात्मक कार्यों में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. अचानक हुए इस दौरे से JDU कार्यालय में मौजूद नेताओं और पदाधिकारियों में हलचल देखी गई. मुख्यमंत्री ने संगठन को और सक्रिय बनाने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया.

Advertisement

नीतीश कुमार समय-समय पर बिहार पहुंचकर संगठक की बैठक लेते हैं. इस दौरान वह JDU के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी जारी करते हैं. 

यह भी पढ़़ें- UP चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री, पिता की जयंती पर बड़ा ऐलान, गठबंधन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर क्या कहा?

इससे पहले भी नीतीश कुमार ने पटना में अचानक JDU कार्याल. में अचानक दस्तक दी थी. भले ही नीतीश कुमार ने दिल्ली का रुख कर लिया हो लेकिन बिहार में पार्टी की कमान अभी भी उन्होंने कसकर पकड़ रखी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें