×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री, पिता की जयंती पर बड़ा ऐलान, गठबंधन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर क्या कहा?

LJPR के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने UP चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कड़ी चेतावनी दी है.

Author
05 Jul 2026
( Updated: 05 Jul 2026
06:35 PM )
UP चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री, पिता की जयंती पर बड़ा ऐलान, गठबंधन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर क्या कहा?
Image Source- IANS
Advertisement

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न्यूज IANS के साथ खास बातचीत में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है. जब भी ऐसे विवाद उठते हैं, तो रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है.

चिराग पासवान ने सख्त लहजे में कहा, रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिमाकत नहीं करेगा. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना 

चिराग पासवान ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हो रही सियासत पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वो रामभक्तों की आस्था को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इस तरह के मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिस तत्परता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने का स्वीकार किया वो सराहनीय है. ऐसे में रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे में जो लोग बार-बार इस मामले में सवाल उठा रहे हैं और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं, उनकी भूमिका भी तय की जाएगी. 

Advertisement

पिता रामविलास और पार्टी के विस्तार पर क्या कहा? 

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री और पिता रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने उनके योगदान को याद किया. चिराग पासवान ने कहा, ‘चुनावी नजरिए से देखें तो पिछले कई महीनों से संगठन का काम चल रहा है लेकिन आज का दिन मेरे लिए खास तौर पर अहम है क्योंकि आज मेरे नेता और पिता रामविलास पासवान की जयंती है.

उन्होंने उत्तर प्रदेश तक पार्टी के विस्तार की बात कही. चिराग पासवान ने UP को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा, यहां के लोगों की चिंताएं उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहीं हैं. ऐसे में पार्टी का विस्तार उत्तर प्रदेश में भी हो, हम इस सोच के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं. झारखंड और नागालैंड समेत कई राज्यों में पार्टी काम कर रही है. इस क्रम में हम उत्तर प्रदेश में भी पार्टी का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. 

पासी समाज की राजनीति पर चिराग ने क्या कहा? 

Advertisement

पासी पॉलिटिक्स पर चिराग पासवान ने कहा कि दशकों तक पासी समाज से आने वाले लोगों की विरासत को, उनकी सोच को और उनके अस्तित्व को कांग्रेस और सपा जैसे लोगों ने दबाने का काम किया है. आज की तारीख में मैं मेरे नेता रामविलास पासवान की सोच को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर उस वंचित वर्ग की आवाज बनने का प्रयास कर रहा हूं, जिनको दशकों तक दबाया गया. मौजूदा समय में भी सपा-कांग्रेस के गुंडे पासी समाज से आने वाले लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं. ऐसे में उनकी आवाज मेरी पार्टी बने, इस सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. 

UP चुनाव के लिए क्या रणनीति बना रहे चिराग पासवान? 

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDA के नेताओं के साथ बैठक पर चिराग पासवान ने UP चुनाव को लेकर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का कोई औपचारिक गठबंधन NDA के साथ नहीं है, सब अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं. मैं भी कई महीनों से तैयारियों में जुटा हूं, लेकिन चुनाव आते-आते गठबंधन का स्वरूप साफ हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- ‘अगर मुझे रोकना है तो मुझे मारना पड़ेगा’, बागी नेताओं को ममता बनर्जी का बड़ा चैलेंज, ‘गद्दारी’ पर सबसे करारा प्रहार

Advertisement

चिराग के इस बयान का मतलब साफ है कि NDA का घटक दल LJP (रामविलास) 2027 के UP चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहा है. पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर लखनऊ में नवसंकल्प सभा में चिराग पासवान ने इसका शंखनाद भी कर दिया है. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें