जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों चलवाई गोली? हो गया असल खुलासा, मुंबई पुलिस ने की वजहों की पुष्टि

टाइगर श्रॉफ पर कथित रूप से वसूली, वर्चस्व और लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से हमला हुआ था. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में टाइगर पर हमले के पीछे की आधिकारिक वजह की पुष्टि हो गई है.

Author
27 Oct 2026
( Updated: 27 Oct 2026
10:34 AM )
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों चलवाई गोली? हो गया असल खुलासा, मुंबई पुलिस ने की वजहों की पुष्टि
Image Source-IANS
Advertisement

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलने और हमले के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद बताया कि आखिर हमला हुआ क्यों था और इसका उद्देश्य क्या था. इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी पता चला है कि टाइगर श्रॉफ के अलावा असल निशाना सलमान खान ही थे, जिनका कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पंगा चल रहा है.

वसूली, वर्चस्व और लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हुआ टाइगर श्रॉफ पर हमला

मुंबई पुलिस ने बयान में टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच के दौरान आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है. क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है कि पैसों की वसूली, गैंग का वर्चस्व स्थापित करने और लोगों में दहशत पैदा करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया था.

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी एक संगठित अपराध गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे. आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अवैध और घातक हथियारों का इस्तेमाल कर अभिनेता टाइगर को निशाना बनाया.

Advertisement

अधिकारियों ने यह भी बताया कि आर्थिक लाभ हासिल करने और अपना वर्चस्व स्थापित करने के साथ-साथ समाज में दहशत फैलाने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए साजिश रची.

टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ इलाके के जुहू इलाके में हमला हुआ था. जब उनकी कार एक फुटबॉल ग्राउंड के परिसर से बाहर निकल रही थी, उसी समय हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए. उन्हें कोई गोली नहीं लगी, लेकिन कांच के टुकड़ों से उनके हाथ और छाती पर हल्की चोटें आईं. हालांकि, इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: आमिर खान को निशाना बनाने की थी साजिश? 3 बार हुई घर की रेकी, फिर लॉरेंस गैंग ने बदला प्लान

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार!

Advertisement

बता दें कि इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह सामने आया कि 11 में से 8 सीधे तौर पर मुख्य आरोपी अनिल पंडित के संपर्क में थे. अनिल पंडित अभी भी फरार है.

ये भी पढ़ें: ‘आपको शर्म आनी चाहिए', BJP को झूठी पार्टी कहने वाले नसीरुद्दीन शाह पर भड़के 'महाभारत' के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान

यह भी पढ़ें

शुरुआत में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार किए गए. इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल ने राजधानी क्षेत्र से चार आरोपियों (कुणाल, सुमित, राधा और बबिता) को गिरफ्तार किया. इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हरियाणा के सोनीपत से तीन और आरोपियों को पकड़ा. वहीं, 11वें आरोपी के तौर पर प्रांजल ठाकुर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें