जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 का आयोजन आज, CM योगी करेंगे अध्यक्षता, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

प्रदेश में निवेश और रोजगार और धार देने के लिए योगी सरकार ने बड़ी पहल की है. बेंगलुरु में CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 का आयोजन देर शाम होगा. इसमें देश के कई दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे. इस दौरान उद्योग समर्थित वातावरण और विभिन्न सेक्टर्स में इन्वेस्ट की संभावनाओं पर चर्चा होगी.

Author
24 Jun 2026
( Updated: 24 Jun 2026
11:25 AM )
बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 का आयोजन आज, CM योगी करेंगे अध्यक्षता, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल
Image Source: UPPRD (File Photo)
Advertisement

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को निवेशकों की पहली पसंद बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में बुधवार 24 जून को बेंगलुरु में 'उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026' के तहत इन्वेस्टर्स रोडशो का आयोजन किया जा रहा है. रोडशो की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. इस आयोजन में देश के कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल होंगे.

बेंगलुरु में देर शाम 'उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026' का होगा आयोजन

इस आयोजन में इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी एंड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज, ग्लोबल कैपैसिटी सेंटर्स व एफडीआई पर आधारित तीन सत्र होंगे. इन सत्रों में संबंधित क्षेत्रों के दिग्गज उद्यमी अपने विचार प्रकट करेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार के अवसरों पर एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग भी होगी.

CM योगी के नेतृत्व में निवेशकों की बड़ी पसंद बनकर उभरा यूपी

रोडशो का उद्देश्य सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में निवेशकों व उद्योगपतियों के सामने उत्तर प्रदेश की विकास गाथा, निवेश अनुकूल नीतियों तथा विभिन्न सेक्टर्स में उभरते अपार व्यावसायिक अवसरों को प्रस्तुत करना है.

Advertisement

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, सेक्टोरल पॉलिसीज, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क, इलेक्ट्रिक व्हीकल व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर आदि में यूपी की प्रगति से अवगत कराते हुए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा. गौरतलब है कि सिंगल विंडो सिस्टम, विशाल भूमि बैंक, स्किल्ड मैनपावर और इन्सेंटिव पॉलिसी के चलते गत 9 वर्षो में यूपी निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है.

आपको बताएं कि इसे प्रदेश में निवेश और रोजगार और धार देने के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है. बेंगलुरु में CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 का आयोजन देर शाम 4 बजे होगा. इसमें देश के कई दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे.

इस दौरान उद्योग समर्थित वातावरण और विभिन्न सेक्टर्स में इन्वेस्ट की संभावनाओं पर चर्चा होगी. यूपी में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के प्रति योगी सरकार के संकल्प की दिशा में ये बड़ा कदम होगा. इससे पहले भी सरकार ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से लाखों करोड़ के निवेश और MoU आकर्षित करने में सफलता पाई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें