'श्री राम मंदिर मेट्रो स्टेशन में आपका स्वागत है’ दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, ब्लू लाइन वाले दें ध्यान

दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है. दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदल गया है.

Author
07 Feb 2026
( Updated: 07 Feb 2026
06:09 PM )
'श्री राम मंदिर मेट्रो स्टेशन में आपका स्वागत है’ दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, ब्लू लाइन वाले दें ध्यान

Delhi Metro Station Name Change: दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र के लिए आज का दिन आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव के पुनरुद्धार का साक्षी बना. दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल गया है. अब इस मेट्रो स्टेशन को ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ नाम से जाना जाएगा. 

DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने खुद इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्रीराम के नाम से करने की मांग कई साल से की जा रही थी. यह फैसला न सिर्फ आवागमन की सुविधा के लिहाज से ऐतिहासिक है, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करता है. 

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने दिया था प्रस्ताव 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि कई साल से पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के बीच नाम की समानता के कारण यात्रियों और स्थानीय निवासियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन इससे भी बड़ी बात जनता की श्री राम मंदिर से जुड़ी गहरी आस्था थी. श्री सनातन धर्म सभा (मयूर विहार संचालन समितिः श्री राम मंदिर, पॉकेट-1) की ओर से इस पवित्र नाम परिवर्तन की मांग को लेकर सतत प्रयास किए जा रहे थे. BJP विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने भी यह प्रस्ताव दिया था. जिसके बाद इस पर विचार किया गया. 

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने कहा कि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी. अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे. इसके अलावा, मयूर विहार पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की गहरी आस्था है. DMRC के मुताबिक, इस ऐतिहासिक उपलब्धि को वास्तविकता में बदलने में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संवेदनशील नेतृत्व और जनआस्था के प्रति उनकी गहरी समझ निर्णायक रही. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करते हुए इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया. इस फैसले से मयूर विहार की जनता, राम भक्तों और सनातन प्रेमियों में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों ने ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधायक रविकांत उज्जैनवाल का आभार जताया है. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें