×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जेल में बंद रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर ने करवाई थी FIR, पप्पू यादव ने CM सम्राट से की बड़ी मांग

प्रिंस यादव की मौत ऐसे समय में हुई है जब उनके भाई रौशन आनंद से जुड़ा एक कानूनी विवाद चल रहा है. रौशन आनंद 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' से जुड़े एक जाने-माने शिक्षक हैं.

Author
14 Jun 2026
( Updated: 14 Jun 2026
04:52 PM )
जेल में बंद रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर ने करवाई थी FIR, पप्पू यादव ने CM सम्राट से की बड़ी मांग
Source- Pappu Yadav/Facebook
Advertisement

पटना के ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद जेल में हैं उधर उनके भाई की दुखद मौत की खबर आई है. रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव नेपाल में संदिग्ध हालातों में मृत पाए गए. उनका शव नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मिला. 

दरअसल, खान सर की कोचिंग के बाहर हुए फायरिंग मामले में दर्ज FIR में प्रिंस यादव का भी नाम था. इसके बाद से ही वह नेपाल में अपने कुछ दोस्तों के साथ रह रहे थे. उनके साथ बताया जा रहा है प्रिंस की आंख पर चोट के निशान थे और उनकी बॉडी में जहर भी पाया गया. 

जांच में जुटी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Advertisement

इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उसके साथ मौजूद कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. प्रिंस यादव की मौत ऐसे समय में हुई है जब उनके भाई रौशन आनंद से जुड़ा एक कानूनी विवाद चल रहा है. रौशन आनंद 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' से जुड़े एक जाने-माने शिक्षक हैं.

खबरों के मुताबिक, प्रिंस यादव कम से कम छह दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहे थे. परिजनों के मुताबिक, उन्हें प्रिंस यादव की मौत की खबर सोशल मीडिया से पता चली. जांचकर्ताओं ने इन हालात को संदिग्ध बताया है. मौत की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. 

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय प्रिंस के साथ मौजूद सभी युवकों को नेपाल पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और उनकी मौत से जुड़ी घटनाओं का क्रम समझने के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं. वहीं, परिवार नेपाल के लिए रवाना हो गया है. 

क्या है रौशन सर और खान सर के बीच विवाद? 

रौशन आनंद और शिक्षक खान सर उर्फ फैसल खान के कोचिंग सेंटरों के बीच की प्रतिद्वंद्विता हाल के समय में काफी चर्चा में रही. इस महीने की शुरुआत में खान सर की एकेडमी में तोड़फोड़ और फायरिंग की घटनाओं के बाद यह विवाद और बढ़ गया था. 

Advertisement

इस घटना के बाद बिहार पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था जबकि खान सर को कोर्ट से सख्त कार्रवाई से अंतरिम राहत मिल गई थी. 

खबरों के मुताबिक, प्रिंस यादव पर 2021 में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित हमले से जुड़ी एक घटना में भी आरोप लगा था. आरोप था कि वे एक क्लासरूम में घुसे थे और हिंसक झड़प में शामिल थे. 

पिछले कुछ सालों में खान सर ने सार्वजनिक रूप से रौशन आनंद पर अपने कोचिंग संस्थान और स्टाफ के खिलाफ हमले और हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया है. ये आरोप दोनों शैक्षिक समूहों के बीच चल रहे बड़े विवाद का हिस्सा रहे हैं.

प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव

यह भी पढ़ें

वहीं, प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर पप्पू यादव ने दुख जताते हुए सम्राट सरकार से बड़ी मांग कर दी. उन्होंने इसे हत्या बताते हुए कहा, ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल विराटनगर में हत्या, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहार सरकार नेपाल प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए. हत्यारों पर अविलंब कार्रवाई हो, एक भाई जेल में बंद हैं, दूसरे की हत्या, मेरी संवेदना परिवार के साथ है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें