जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस-BJP के साथ हो गया खेला… दोनों को मिली बराबर सीटें, कौन बनाएगा सरकार?

जोधपुर के 100 वार्ड में BJP और कांग्रेस के खाते में 44-44 सीटें आई हैं. जबकि 10 निर्दलीय के खाते में गई हैं. यहां दिलचस्प बात ये है कि इन निर्दलीय भी कांग्रेस-BJP के खाते में बंटे हुए हैं वो भी आधे-आधे.

Author
15 Sep 2026
( Updated: 15 Sep 2026
02:00 PM )
राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस-BJP के साथ हो गया खेला… दोनों को मिली बराबर सीटें, कौन बनाएगा सरकार?
Image Source- IANS
Advertisement

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने बाजी मार ली है. जनता ने एक तरफ भजनलाल नेतृत्व पर भरोसा जताया है तो दूसरी ओर कई सीटों पर नतीजे ऐसे भी हैं. जो पार्टी का सिर दर्द भी बढ़ाते हैं. बात जोधपुर नगर निगम की हो रही हैं. जहां रिजल्ट में कांग्रेस-BJP और निर्दलीय तीनों बराबर-बराबर हैं. 

जोधपुर के 100 वार्ड में BJP और कांग्रेस के खाते में 44-44 सीटें आई हैं. जबकि 10 निर्दलीय के खाते में गई हैं. यहां दिलचस्प बात ये है कि इन निर्दलीय भी कांग्रेस-BJP के खाते में बंटे हुए हैं वो भी आधे-आधे. यानी 5 कांग्रेस समर्थित हैं तो 5 BJP के समर्थक माने जाते हैं. ऐसे में मामला बुरी तरह फंस गया. 

निर्दलीय बनेंगे निर्णायक!

जोधपुर नगर निगम चुनाव में एक सीट RLP के खाते में भी गई है, लेकिन गेमचेंजर तो निर्दलीय ही बनेंगे. जोधपुर में न तो कांग्रेस को बहुमत मिला न ही BJP को, दोनों बराबर सीट लेकर आए लेकिन जीत किसी की भी डिक्लेयर नहीं सकी. अब बोर्ड में सरकार बनाने के लिए 10 निर्दलियों पर निगाहें टिकी हैं. 

Advertisement

वहीं, जोधपुर के वार्ड नंबर 50 में अभी काउंटिंग बाकी है. क्योंकि यहां EVM में तकनीकी खराबी आ गई. यह मामला इतना उलझ गया कि इसे चुनाव आयोग के पास भेजा गया है. इन नतीजों के बाद राजस्थान निकाय चुनाव में जोधपुर राजनीति का केंद्र बन गया है. 

दो सीटों पर कांग्रेस-BJP को मिला एक-एक वोट

राजस्थान निकाय चुनाव की यह कोई एक चौंकाने वाली कहानी नहीं है. इससे पहले एक वोट पाने वाले उम्मीदवारों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं. राजस्थान की डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका में BJP उम्मीदवार कैलाश चंद्र को केवल एक वोट मिला है. ऐसे नतीजों को देख प्रत्याशी ही नहीं इलाके के लोग भी हैरान हैं.  

Advertisement

परिवार ने भी छोड़ा साथ

परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पर आए इस रिजल्ट ने भारतीय जनता पार्टी को हैरान कर दिया. प्रत्याशी कैलाश चंद्र पुरी को उम्मीद थी कि वह जीत जाएंगे, क्योंकि एक तो कमल का सिंबल, ऊपर से राजस्थान में BJP की सरकार, यह दोनों बातें उनके पक्ष में जाएंगी, लेकिन जनता क्या उन्हें तो घर में भी वोट नहीं मिले.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, निर्दलीयों का दिखा दम...कांग्रेस को मिली करारी हार

कैलाश चंद्र के घर में पत्नी, उनके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार हैं. जो उसी इलाके में रहते हैं लेकिन नतीजों से तो यहीं लग रहा है कि उन्हें घर से भी वोट नहीं मिले. जिस परिवार ने उन्हें चुनावी समर में लड़ने के लिए आगे किया उसने वोट तक नहीं दिया. इस वार्ड से कांग्रेस की उम्मीदवार हिना खानम ने जीत दर्ज की. उन्हें एकतरफा 376 वोट हासिल किए. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को भी 195 वोट मिले, लेकिन कैलाश चंद्र के पास BJP का सिंबल होते हुए महज एक वोट मिला. ऐसे में उनके पैरों तले जमीन खिसकना लाजिम है. 

Advertisement

नागौर में कांग्रेस प्रत्याशी को मिला एक वोट

यह भी पढ़ें

परबतसर नगर पालिका में जहां BJP प्रत्याशी कैलाश चंद्र के खेला हो गया तो उधर नागौर में कांग्रेस के साथ सेम टू सेम मामला हुआ. यहां कांग्रेस उम्मीदवार मजीद मोहम्मद रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 में सिर्फ 1 वोट मिला. वहीं, ओवरऑल नतीजों की बात करें तो राज्य के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों के आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. BJP ने 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें