जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, निर्दलीयों का दिखा दम...कांग्रेस को मिली करारी हार

Rajasthan Nikay Chunav Result: Rajasthan Nagar Nigam Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,026 से ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 3438 से अधिक वार्डों में सफलता हासिल हुई है, जबकि 2436 से ज्यादा वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है

Author
15 Sep 2026
( Updated: 15 Sep 2026
08:41 AM )
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, निर्दलीयों का दिखा दम...कांग्रेस को मिली करारी हार
Image Source: IANS
Advertisement

Rajasthan Nagar Nigam Result 2026: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. राज्य के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों के आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. BJP ने 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

शुरुआती रुझानों से ही BJP आगे

शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, जो अंतिम नतीजों में भी बरकरार रही. हालांकि, 10 नगर निगमों के नतीजों में तस्वीर मिली-जुली रही है.

जयपुर, कोटा और उदयपुर में भाजपा का दबदबा

जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है. यहां कांग्रेस को 53 और अन्य को 15 वार्ड मिले हैं. कोटा में भी भाजपा का दबदबा रहा, जहां 55 वार्ड भाजपा, 35 कांग्रेस और 4 अन्य के खाते में गए. उदयपुर में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की, 80 में से 53 वार्ड भाजपा ने जीते, कांग्रेस को 23 और अन्य को 4 वार्ड मिले.

Advertisement

भीलवाड़ा और अलवर में भी भाजपा आगे

भीलवाड़ा में भी भाजपा ने 45 वार्डों पर कब्जा जमाया, कांग्रेस को 10 और अन्य को 15 वार्ड मिले. अलवर में भाजपा को 28, कांग्रेस को 23 और अन्य को 14 वार्ड मिली.

गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला, Video वायरल होने के बाद सामने आया आरोपी, जानें क्या कहा?

Advertisement

अजमेर, बीकानेर और पाली में कांग्रेस की वापसी

वहीं, अजमेर, बीकानेर और पाली में कांग्रेस ने वापसी की है. अजमेर में कांग्रेस 37 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा को 32 और अन्य को 11 वार्ड मिले. बीकानेर में कांग्रेस ने 42 वार्ड जीतकर भाजपा (27 वार्ड) को पीछे छोड़ा. पाली में भी कांग्रेस को 29 वार्ड मिले। जबकि, भाजपा को 21 और अन्य को 15 वार्ड मिले.

Advertisement

जोधपुर में बराबरी, भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा

जोधपुर में मुकाबला बराबरी पर रहा, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को 44-44 वार्ड मिले, 11 वार्ड अन्य ने जीते. भरतपुर में निर्दलीयों ने बाजी पलट दी, 65 में से 38 वार्ड अन्य-निर्दलीय, 20 भाजपा और सिर्फ 7 कांग्रेस ने जीते.

दो चरणों में हुआ था मतदान

Advertisement

राजस्थान में कुल 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में हुए थे. पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों के 5,393 वार्डों के लिए वोटिंग हुई थी,जिसमें 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था और 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम शामिल थे.

वहीं, दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के 4,774 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई और 18,266 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई. इसमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली नगर निगम शामिल थे. दोनों चरणों में कुल 74.05 प्रतिशत मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें

Input - IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें