Advertisement
प्रतीक यादव की विरासत संभालेंगी दोनों बेटियां, नाम की पूरी संपत्ति, वसीयत में पत्नी अपर्णा का जिक्र नहीं, उठे सवाल
Prateek Yadav Will: प्रतीक यादव ने अपनी पूरी संपत्ति की वसीयत पहले ही तैयार करवा ली थी. इस वसीयत में पत्नी अपर्णा का नाम ही नहीं है.
Advertisement
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन से परिवार सदमे में है. दुख की इस घड़ी में अपर्णा यादव को पार्टी और परिवार दोनों का साथ मिला है. अपर्णा के भाई और पिता भी दामाद के अंतिम क्रियाकर्म के कार्यक्रम में सक्रिय दिखे. परिवार के बीच काफी अच्छा बॉन्ड था, लेकिन एक चौंकाने वाली बात हर किसी को हैरान कर रही है. वो ये कि प्रतीक ने अपनी सारी संपत्ति पत्नी नहीं अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी.
कहा जा रहा है कि प्रतीक यादव ने अपनी पूरी संपत्ति की वसीयत पहले ही तैयार करवा ली थी. इस वसीयत में पत्नी अपर्णा का नाम ही नहीं है. खास बात ये है कि बेटियों की उम्र को लेकर भी शर्तें लिखी गईं हैं.
प्रतीक यादव की कथित वसीयत में क्या लिखा है?
Advertisement
प्रतीक के निधन के बाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों में उनकी कथित वसीयत की काफी चर्चा हो रही है. जिसके बाद लोग हैरान है कि ऐसा क्या हुआ जो प्रतीक ने अपनी किसी भी संपत्ति में अपर्णा को हिस्सा नहीं दिया.
Advertisement
प्रतीक ने इस वसीयत को अपने बेटियों के भविष्य को संवारने की दिशा में बनाया है, लेकिन इसमें एक शर्त भी है. बेटियां करीब 27 साल तक इस संपत्ति को सीधे बेच नहीं सकेंगी. इसका मतलब है कि विरासत तो उन्हें पूरी मिलेगी, लेकिन वे उसे 27 साल के बाद ही बेच पाएंगी. वहीं, एक निश्चित उम्र के बाद ही बेटियों को संपत्ति का पूरा हक मिलेगा.
टूटने की कगार पर था अपर्णा और प्रतीक का रिश्ता
Advertisement
प्रतीक यादव और अपर्णा के बीच कई महीनों से तकरार चल रही थी. मामला तलाक तक भी पहुंच गया था. प्रतीक यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपर्णा पर घर तोडने का आरोप लगया था. इसी वीडियो में उन्होंने तलाक लेने की बात भी कही थी.
हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी और प्रतीक ने वो वीडियो डिलीट कर दिया था. उन्होंने सब कुछ सामान्य होने की बात कही थी, लेकिन अब प्रतीक यादव की वसीयत को देखकर लोग इसे दोनों के विवाद से जोड़ रहे हैं.
प्रतीक यादव को क्या हुआ था?
Advertisement
बुधवार 13 मई को लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन हुआ था. सुबह 5 बजे उन्हें मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था. वह 38 साल के थे. घटना वाले दिन अपर्णा यादव असम में थी. जबकि घर में प्रतीक और उनकी दोनों बेटियां थीं.
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीर में खून का थक्का बनने के बाद हालत बिगड़ी थी. शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिससे आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से प्रतीक यादव की मौत हो गई.
यह भी पढे़ं- उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटा
Advertisement
यह भी पढ़ें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर पर कुल छह चोटों के निशान पाए गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से, दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म), दाहिनी कोहनी और बाईं कलाई पर गंभीर कंट्यूजन (अंदरूनी चोट) और नीचे खून जमने के निशान मिले.