×
जिस पर देशकरता है भरोसा

यूपी के कई शहरों में लगे अखिलेश के खिलाफ पोस्टर, सपा को बताया महिला विरोधी, मचा सियासी बवाल

बदायूं में आज सुबह-सुबह ऐसे होल्डिंग लगे दिखाई दिए . जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ-साथ एक छोटी बच्ची हाथों से अपना चेहरा ढके हुए बनी हुई है और पोस्टर पर लिखा हुआ है. महिला विरोधी सपाई बेटियों की चीखें गुंडों का शोर सपा राज में यही था दौर.

यूपी के कई शहरों में लगे अखिलेश के खिलाफ पोस्टर, सपा को बताया महिला विरोधी, मचा सियासी बवाल
Image Credits: Video Grab
Advertisement

यूपी में एक बार फिर से पोस्टर वार की शुरुआत हो गई . इस बार बदायूं कटरा कांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया गया . इस तरह के पोस्टर बदायूं, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, हरदोई, कानपुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, उन्नाव और कानपुर देहात में होर्डिंग लगाए गए है . होर्डिंग में बदायूं डबल रेप और हत्या का जिक्र किया गया है. 

अखिलेश सरकार में हुआ था कटरा कांड 

आपको बता दे कि 27 मई 2014 की अखिलेश सरकार में कटरा कांड हुआ था . जिले के गुमनाम से गांव कटरा सआदतगंज में रहनी वाली 12 और 14 साल की दो चचेरी बहने शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं. तभी रास्ते में दबंग आरोपियों ने उन्हें अगवा कर लिया था. इसके बाद उनके साथ बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या कर लाशें पेड़ पर लटका दी थीं. इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने अखिलेश सरकार को घेरा था. वही एक चुनावी रैली में सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने कह दिया था कि ‘लड़के आखिर लड़के होते हैं, गलती हो जाती है.’ मरने वाली दोनों लड़कियां शाक्य समुदाय से आती थीं. इस घटना के लेकर पूरे शाक्य समाज में रोष व्याप्त था. 

Advertisement

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ पोस्टर वॉर

आपको बता दें कि 2014 में हुए बदायूं कांड के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए है. वही लोग इससे 2027 के विधानसभा चुनाव से  पहले पोस्टर वॉर के रूम में देख रहे है.

बदायूं में आज सुबह-सुबह ऐसे होल्डिंग लगे दिखाई दिए . जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ-साथ एक छोटी बच्ची हाथों से अपना चेहरा ढके हुए बनी हुई है और पोस्टर पर लिखा हुआ है. महिला विरोधी सपाई बेटियों की चीखें गुंडों का शोर सपा राज में यही था दौर. फिलहाल इन पोस्टरों को किसने लगाया यह अभी पता नही चल पाया है क्योंकि इसकी जिम्मेदारी अभी किसी भी दल ने नहीं ली है. वहीं इन पोस्टरों को लेकर सपाइयों में रोष है अब देखने वाली बात यह होगी कि सपा की तरफ से इन पोस्टरों को लेकर क्या प्रतिकिर्या सामने आती है.

चर्चा का बिषय बना होर्डिंग्स 

Advertisement

यह भी पढ़ें

पूरा मामला शहर के नवादा क्षेत्र का है जहाँ आज सुबह सुबह लगा हुआ है .एक होर्डिंग चर्चा का बिषय बना हुआ है. इस पोस्टर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक धार्मिक टोपी लगाए हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास में एक छोटी बच्ची मुंह छुपाए बैठी हुई है. वही पोस्टर पर महिला विरोधी सपाई मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है तथा नीचे की तरफ बेटियों की चीखें गुंडों का शोर सपा राज में यही था दौर लिखा हुआ है.जब इस पोस्टर की चर्चा समाजवादी पार्टी तक पहुंची तो कार्यकर्ताओं में रोष है. वही अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस पोस्टर को किसके द्वारा लगवाया गया है लेकिन पोस्टर की चर्चा से राजनीतिक खेमों में हलचल मची हुई हैं.फिलहाल इस पोस्टर को लेकर सपा या सत्ताधारी पार्टी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिकिर्या नही आई है. अब देखने वाली बात यह होगी कि यह पोस्टर बार क्या रजनीतिक रूप लेती है.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें