जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टोल प्लाजा पर हाथी का तांडव, तोड़ डाला कार का शीशा, बाल-बाल बचे कार सवार, VIDEO वायरल

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार शाम अचानक एक हाथी आ पहुंचा. इसके बाद वहां लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. देखें वीडियो

टोल प्लाजा पर हाथी का तांडव, तोड़ डाला कार का शीशा, बाल-बाल बचे कार सवार, VIDEO वायरल
Social Media/X
Advertisement

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार शाम एक हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला. टोल प्लाजा के स्टाफ और राहगीरों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि यहां से गुजरते वक्त उनका सामना एक जंगली हाथी से हो जाएगा.

कार पर हाथी का हमला, तोड़ डाला शीशा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक एक जंगली हाथी टोल प्लाजा के पास आ गया. पहले वह टोल ऑफिस के पास पहुंचा और फिर वीआईपी लेन का बैरियर अपनी ताकत से तोड़ दिया. ये देखकर वहां मौजूद लोग हक्का-बक्का रह गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इस दौरान एक कार में चार लोग सवार थे, जो हाथी के सामने से निकलने की कोशिश करने लगे. ये हरकत हाथी को पसंद नहीं आई और वो अचानक गुस्से में आ गया. उसने अपनी लंबी और ताकतवर सूंड से कार को जोर से धक्का मारा, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया. कार में बैठे लोग डर के मारे सहम गए और किसी अनहोनी के डर से कांपने लगे.गनीमत रही कि हाथी ने सिर्फ एक ही बार हमला किया और फिर ज्यादा आक्रामक नहीं हुआ. कुछ देर बाद वो शांत होकर धीरे-धीरे जंगल की तरफ लौट गया. मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि लच्छीवाला इलाके के आस-पास के जंगलों में अक्सर हाथी आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस तरह टोल प्लाजा पर आना और गाड़ियों के इतने करीब पहुंचना काफी असामान्य है. 
इस घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे वक्त पर गाड़ी रोककर दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित है, क्योंकि हाथी को छेड़ने या भड़काने पर बड़ा हादसा हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शी ने बनाया वीडियो

पूरी घटना का एक वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. कुछ ही घंटों में ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो को देखकर लोगों की सांसें थम गईं। लोगों को लगा कि अब हाथी और आक्रामक होगा, लेकिन कार चालक ने अपनी सूझबूझ से सभी को बचा लिया। लोग कार में बैठे यात्रियों की हिम्मत और किस्मत की भी तारीफ कर रहे हैं।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें