×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज का वीडियो वायरल, भाजपा नेता किरीट सौम्या ने कार्रवाई की मांग

रमजान के महीने के बीच सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है. इस बार मामला मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन से जुड़ा है, जहां कुछ लोगों द्वारा स्टेशन परिसर में नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज का वीडियो वायरल, भाजपा नेता किरीट सौम्या ने कार्रवाई की मांग
Advertisement

इस समय रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी कड़ी में मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज अदा की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता किरीट सौम्या ने कार्रवाई की मांग की है. पूर्व सांसद और भाजपा नेता किरीट सौम्या ने इसके साथ रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मांगी कार्रवाई

किरीट सौम्या ने पश्चिम रेलवे को पत्र लिखा है, "मलाड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में स्थित प्लेटफार्म नंबर 1 पर कुछ मुसलमानों ने नमाज अदा करना शुरू कर दिया है. इस संबंध में यात्रियों ने मुझे एक वीडियो भेजा है, जिसमें उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है. मैंने संबंधित रेलवे अधिकारियों से फोन पर इस बारे में बात की. मलाड से आया यह वीडियो असली है. यह घोर गैरकानूनी कृत्य है, जो गैरजिम्मेदारी का प्रतीक है. यह खेदजनक है कि रेलवे स्टेशन अधिकारियों, रेलवे पुलिस बल और जीआरपी मुंबई रेलवे पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है. इसके साथ ही न ही ऐसा करने से रोका भी नहीं जा रहा है. इस संबंध में आवश्यक रूप से कानूनी कार्रवाई की जाए."

मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

इसके साथ ही किरीट सौम्या ने कहा कि वह आज रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन परिसर के एक कोने में 15-20 लोग नमाज अदा कर रहे हैं. पास में बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं. यह वीडियो दूर से बनाया गया दिख रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में भी नमाज पढ़ने को लेकर बवाल हुआ था. छात्रों के दो गुट इसमें सामने आ गए थे. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 छात्रों को नोटिस जारी किया था. यह मामला थाने तक भी पहुंच गया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें