×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सस्ते में ठंडी हवा का मजा! इस गर्मी AC लाए सिर्फ 1350 रूपये में, जानें बेस्ट ऐप्स और साइट्स

AC Price: AC किराए पर लेना एक आसान, सस्ता और समझदारी भरा विकल्प बनकर सामने आता है , इससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता और काम भी आसानी से हो जाता है.

सस्ते में ठंडी हवा का मजा! इस गर्मी AC लाए सिर्फ 1350 रूपये में, जानें बेस्ट ऐप्स और साइट्स
Image Source: Canva
Advertisement

Cheapest AC: जैसे ही गर्मी शुरू होती है, घर में ठंडी हवा की जरूरत साफ महसूस होने लगती है. खासकर बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के लिए AC अब कोई लग्ज़री नहीं , बल्कि जरूरत बन चूका है. लेकिन अगर आप अकेले रहते है, या किराए के घर में है, तो हर बार नया AC खरीदना समझदारी नहीं होती. इसमें एक बार में काफी पैसा खर्च होता है, और बाद में उसे शिफ्ट करना या बेचना भी झंझट भरा काम बन जाता है. ऐसे में AC किराए पर लेना एक आसान, सस्ता और समझदारी भरा विकल्प बनकर सामने आता है , इससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता और काम भी आसानी से हो जाता है.

किराए पर AC लेना क्यों है फायदेमंद?

AC किराए पर लेने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ती. आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा किराया देकर आराम से ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और कभी-कभी शिफ्टिंग जैसी सुविधाएं भी किराए में ही शामिल होती हैं.
यही वजह है कि आजकल बैचलर्स, स्टूडेंट्स और नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोग इस ऑप्शन को तेजी से अपना रहे हैं. कम झंझट, कम खर्च और ज्यादा सुविधा, यही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है. 

 ये प्लेटफॉर्म्स कर रहे हैं आपकी मदद

अगर आप AC किराए पर लेने का सोच रहे हैं, तो कई भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं जो यह सुविधा देते हैं. RentoMojo देश के बड़े रेंटल प्लेटफॉर्म्स में से एक है .यहां आपको फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सब कुछ किराए पर मिल जाता है. यह प्लेटफॉर्म दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में अपनी सेवा देता है. यहां AC का किराया लगभग ₹1200 प्रति महीने से शुरू होकर ₹2400 तक जाता है, और अच्छी बात यह है कि इसमें इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और रिलोकेशन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं.

Advertisement

दूसरा विकल्प है Furlenco, जो खासतौर पर बड़े शहरों में काफी पॉपुलर है. यहां AC किराए पर तो मिल जाता है, लेकिन इंस्टॉलेशन के लिए अलग से चार्ज देना पड़ सकता है. इसलिए यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है. अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो FairRent एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां कम कीमत में AC मिल जाता है और कई बार इंस्टॉलेशन फ्री होता है. साथ ही स्टेबलाइजर जैसी जरूरी चीजें भी बिना एक्स्ट्रा चार्ज के दी जाती हैं, जिससे आपका खर्च और कम हो जाता है.

किराए पर लेने से पहले ये बातें जरूर समझें

AC किराए पर लेना आसान जरूर है, लेकिन बिना सोचे-समझे फैसला लेना ठीक नहीं होगा. सबसे पहले जिस प्लेटफॉर्म से आप AC ले रहे हैं, उसकी पॉलिसी ध्यान से पढ़ें. कई बार हिडन चार्जेस या कुछ शर्तें बाद में परेशानी दे सकती हैं. सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना है, सर्विस कैसी है, और आपके शहर में उस कंपनी की पहुंच कितनी अच्छी है, ये सब बातें पहले ही जांच लें.

Advertisement

खरीदें या किराए पर लें - सही फैसला कैसे करें?

अगर आप किसी शहर में सिर्फ 1-2 साल के लिए रह रहे हैं, तो AC खरीदना उतना फायदेमंद नहीं होता. ऐसे में किराए पर लेना ज्यादा समझदारी भरा कदम है. लेकिन अगर आप लंबे समय तक वहीं रहने वाले हैं, तो धीरे-धीरे किराया देते-देते उतने पैसों में नया AC खरीदा जा सकता है.
इसलिए फैसला हमेशा अपने रहने के प्लान और बजट को ध्यान में रखकर ही लें. सही चुनाव आपको न सिर्फ पैसे बचाने में मदद करेगा, बल्कि गर्मी में सुकून भी देगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें