जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'PDA यानी पीट देगा अहीर...', गाजीपुर में पुजारी से मारपीट पर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, कहा-ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग बंद करें

गाजीपुर में पुजारी से मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है. ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अखिलेश ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग कर रहे दूसरी तरफ उनके PDA का मतलब 'पीट देगा अहीर' बन गया है .

Author
23 Jul 2026
( Updated: 23 Jul 2026
03:37 PM )
'PDA यानी पीट देगा अहीर...', गाजीपुर में पुजारी से मारपीट पर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, कहा-ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग बंद करें
OP Rajbhar/ Image SOURCE: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर में मंदिर के पुजारी और उनके चार वर्षीय बेटे के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ वे ब्राह्मण सम्मान और ब्राह्मण सम्मेलन की बात करते हैं, जबकि दूसरी तरफ उनकी बिरादरी के लोग ब्राह्मणों पर हमले कर रहे हैं.

गाजीपुर में पुजारी से मारपीट को लेकर माहौल गर्म!

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा, 'वाह अखिलेश यादव जी वाह! गजब का दोहरा चरित्र है आपका. एक तरफ ब्राह्मण सम्मान और ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग करते हैं तो दूसरी तरफ ब्राह्मणों के साथ 'PDA यानी पीट देगा अहीर' करवाते हैं.'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा कि गाजीपुर में बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी और उनके चार साल के मासूम बेटे के साथ हुई मारपीट ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. राजभर ने आरोप लगाया कि पुजारी के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उनके चार वर्षीय बेटे को भी नहीं बख्शा गया. उन्होंने लिखा कि बच्चे पर फावड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया.

अखिलेश यादव को दी ये नसीहत

राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को समझाएं. उन्होंने कहा, 'समझाइए अपने गुंडों को. ये सलाह इसलिए दे रहा हूं ताकि चुनाव में हमें ठीक-ठाक विपक्ष मिल जाए. अगर ऐसे ही आपके लोग गुंडागर्दी करते रहे तो यकीन मानिए, जो 25-30 सीट जीतने की आप उम्मीद पाले हैं, वो भी आपको नहीं मिलेगी.'

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

यह भी पढ़ें

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी मोनू गिरी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के दौरान उन्होंने गांव के ही कुछ यादव जाति के लोगों से मंदिर परिसर को गंदा न करने के लिए कहा. आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई और उनके 4 साल के बच्चे पर भी जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें