×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर ठगी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ठगी करने वाले साइबर गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं.

Author
04 Jun 2026
( Updated: 04 Jun 2026
07:02 PM )
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर ठगी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Image Credits: IANS
Advertisement

नोएडा के थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में करीब 2.4 करोड़ रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं.

ऑनलाइन बेटिंग के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़ 

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-79 क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साई कुमार, पंडाला सतीश, पांडुरंगा और उदयकुमार के रूप में हुई है. सभी आरोपी मूल रूप से दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-79 में रह रहे थे.

Advertisement

जांच में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गैंग के रूप में कार्य कर रहे थे. यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन प्रसारित कर लोगों को ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट वालबुक247.को और संबंधित मोबाइल ऐप से जोड़ता था. इसके बाद लोगों को कम समय में पैसे दोगुने करने और भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया जाता था. एक बार रकम जमा होने के बाद पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जाता था.

आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 3 वाई-फाई राउटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं. साथ ही 'लक्ष्मी ट्रेडर्स' नामक बैंक खाते के माध्यम से लगभग 2.4 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने की जानकारी भी सामने आई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद डिजिटल डाटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

Advertisement

सेक्टर-113 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें