×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! iOS 27 और AI Siri की रिलीज़ डेट सामने

Apple: Apple इस बार Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और शक्तिशाली बनाने वाला है. कंपनी का लक्ष्य Siri को सिर्फ एक वॉयस असिस्टेंट तक सीमित रखने का नहीं, बल्कि उसे एक ऐसे AI एजेंट में बदलने का है जो यूजर के कई काम खुद समझकर पूरा कर सके.

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! iOS 27 और AI Siri की रिलीज़ डेट सामने
Image Source: Canva
Advertisement

Apple एक बार फिर अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में कई बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट पेश करने की तैयारी कर रहा है. हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के Apple यूजर्स की नजरें इस इवेंट पर टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि कंपनी iOS 27, macOS 27 और अपने दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन पेश करेगी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Siri को लेकर हो रही है...

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple इस बार Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और शक्तिशाली बनाने वाला है. कंपनी का लक्ष्य Siri को सिर्फ एक वॉयस असिस्टेंट तक सीमित रखने का नहीं, बल्कि उसे एक ऐसे AI एजेंट में बदलने का है जो यूजर के कई काम खुद समझकर पूरा कर सके.

iOS 27 कब तक मिल सकता है?

Advertisement

अगर Apple अपने पुराने शेड्यूल पर कायम रहता है तो WWDC की शुरुआत के तुरंत बाद डेवलपर्स के लिए iOS 27 का पहला बीटा वर्जन जारी किया जा सकता है. इसके बाद जुलाई में पब्लिक बीटा आने की संभावना है, ताकि आम यूजर्स भी नए फीचर्स को आजमा सकें.
फाइनल और स्थिर वर्जन सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले नए iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है. इसके कुछ दिनों बाद पुराने सपोर्टेड iPhone मॉडल्स को भी यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा. ऐसे में करोड़ों iPhone यूजर्स को इस अपडेट का इंतजार है.

Siri में होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

Apple ने पहली बार कुछ साल पहले Siri के नए AI अवतार की झलक दिखाई थी, लेकिन तकनीकी चुनौतियों की वजह से कंपनी इसे पूरी तरह लॉन्च नहीं कर पाई. अब खबरें हैं कि Apple ने अपनी AI तकनीक को काफी बेहतर बना लिया है और Siri को एक नई पहचान देने की तैयारी कर रहा है.
नई Siri यूजर की आदतों, पसंद और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकेगी। यह सिर्फ आपके सवालों के जवाब नहीं देगी, बल्कि स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को भी समझ पाएगी.उदाहरण के लिए अगर आप किसी वेबसाइट को देख रहे हैं या कोई डॉक्यूमेंट पढ़ रहे हैं, तो Siri उससे जुड़ी जानकारी समझकर आपकी मदद कर सकेगी.

ChatGPT जैसी हो सकती है नई Siri

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple एक नई Siri ऐप भी ला सकता है जो मौजूदा Siri से बिल्कुल अलग अनुभव देगी. यह ऐप काफी हद तक आधुनिक AI चैटबॉट्स की तरह काम कर सकती है.
यूजर्स इससे सामान्य बातचीत कर सकेंगे, पुराने सवालों को याद रख सकेंगे और लंबी बातचीत जारी रख सकेंगे. इसके अलावा चैट हिस्ट्री को ऑटोमैटिक डिलीट करने का विकल्प भी मिल सकता है. सबसे खास बात यह है कि यूजर्स फोटो, पीडीएफ या दूसरे डॉक्यूमेंट अपलोड करके उनसे जुड़ी जानकारी भी पूछ सकेंगे.
यानी Siri सिर्फ कमांड सुनने वाला असिस्टेंट नहीं बल्कि एक डिजिटल साथी की तरह काम कर सकती है.

Dynamic Island में मिलेगा नया अनुभव

Apple Siri के इंटरफेस को भी पूरी तरह बदल सकता है. बताया जा रहा है कि नई Siri को सीधे Dynamic Island के साथ जोड़ा जाएगा. जब यूजर स्क्रीन के ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करेगा तो "Search or Ask" नाम का नया इंटरफेस दिखाई दे सकता है. यहां से यूजर वेब सर्च, मैसेज भेजना, ऐप खोलना, नोट्स ढूंढना, रिमाइंडर सेट करना और कैलेंडर इवेंट बनाना जैसे कई काम सीधे Siri की मदद से कर पाएंगे. इतना ही नहीं, रिजल्ट भी कार्ड्स के रूप में दिखाई दे सकते हैं, जिससे जानकारी देखना और इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा.

Advertisement

कैमरा ऐप भी होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट

iOS 27 के साथ कैमरा ऐप में भी AI की ताकत देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई यूजर कैमरा किसी वस्तु, प्रोडक्ट, इमारत या प्रसिद्ध जगह की तरफ करेगा तो Siri उसे पहचानकर तुरंत जानकारी उपलब्ध करा सकेगी.
मान लीजिए आप किसी ऐतिहासिक इमारत के सामने खड़े हैं. कैमरा उस इमारत को पहचानकर उसके बारे में जानकारी दिखा सकता है. इसी तरह किसी प्रोडक्ट को देखकर उसकी डिटेल्स भी सामने आ सकती हैं.mइस फीचर से iPhone का कैमरा सिर्फ फोटो लेने का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट विजुअल सर्च टूल बन सकता है.

कैमरा कंट्रोल्स को अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे सेट

Apple कैमरा ऐप के डिजाइन में भी बदलाव कर सकता है. अभी कैमरा में कई कंट्रोल्स पहले से तय रहते हैं, लेकिन नए अपडेट में यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन मिल सकता है . नई "Add Widgets" सुविधा के जरिए यूजर्स Night Mode, Timer, Depth Control और दूसरे कैमरा फीचर्स को अपनी पसंद के हिसाब से व्यवस्थित कर सकेंगे. इससे फोटो और वीडियो शूट करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो सकता है.

Advertisement

Photos ऐप में भी आएंगे शानदार AI टूल्स

Apple अपने Photos ऐप को भी AI से लैस करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ऐसे टूल्स पर काम कर रही है जो फोटो एडिटिंग को बेहद आसान बना देंगे. उदाहरण के लिए अगर किसी फोटो में कोई अनचाही चीज दिखाई दे रही है तो यूजर सिर्फ लिखकर या बोलकर उसे हटाने का निर्देश दे सकेगा. AI अपने आप उस ऑब्जेक्ट को हटाकर फोटो को बेहतर बना देगा.
इसी तरह तस्वीरों का फ्रेम बदलना, बैकग्राउंड को बढ़ाना या रंगों को सुधारना भी पहले से आसान हो सकता है. इससे प्रोफेशनल एडिटिंग जैसी सुविधाएं आम यूजर्स को भी मिल सकती हैं.

क्या iOS 27 Apple के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा?

Advertisement

अगर रिपोर्ट्स में बताए जा रहे फीचर्स वास्तव में लॉन्च होते हैं, तो iOS 27 Apple के इतिहास के सबसे बड़े AI अपडेट्स में से एक साबित हो सकता है. नई Siri, स्मार्ट कैमरा, AI आधारित फोटो एडिटिंग और Dynamic Island के साथ गहरा इंटीग्रेशन iPhone इस्तेमाल करने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें