लालू की बेटी रोहिणी के जन्मदिन पर RJD में बड़ा बवाल, समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा-'अकेले गद्दारों पर भारी हूं'
RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने जन्मदिन के दिन अपने विरोधियों पर तगड़ा निशाना साधा है. पिता लालू यादव के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि 'अकेले गद्दारों पर भारी हूं'. कहा जा रहा कि उनका ये तंज तेजस्वी के करीबी सलाहकारों पर है.
Follow Us:
RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं. इस बीच, सिंगापुर में रहने वाली उनकी पुत्री रोहिणी आचार्या सोमवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इधर, रोहिणी आचार्या का एक पोस्टर भी राजद कार्यालय के सामने लगाया गया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. राजद कार्यालय के सामने लगे पोस्टर में लालू यादव और रोहिणी आचार्या की तस्वीर है. इस पोस्टर की चर्चा प्रदेश की सियासत में खूब हो रही है, लेकिन इसे किसने लगवाया इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है.
इस पोस्टर में लिखा गया है:"न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है. मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं. मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लूह बिहारी है और रग-रग में खुद्दारी है."
रोहिणी आचार्या सोमवार को अपने पिता लालू यादव के साथ अपना जन्मदिन मनाया है. इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर भावुक मैसेज साझा किया है.
Patna, Bihar: On the birth anniversary of RJD leader Rohini Acharya, daughter of Lalu Prasad Yadav, Supporters put up posters outside the Rabri residence and extended birthday wishes pic.twitter.com/nrVjYyYevI
— IANS (@ians_india) June 1, 2026
रोहिणी आचार्या ने अपने जन्मदिन पर पिता लालू यादव के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर खुद को 'बेहद सौभाग्यशाली' बताया और कहा कि घरवालों के होने से जीवन मुकम्मल लगता है.
ये भी पढ़ें: 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासत तेज, राबड़ी देवी बोलीं- आवास खाली नहीं करेंगे
पिछले लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं, जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है."
अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूँ .. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है। pic.twitter.com/iHeFuzpeKu
Advertisement— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 1, 2026यह भी पढ़ें
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से रोहिणी आचार्या नाराज चल रही थी. उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित पोस्ट भी डाला था.