×
जिस पर देशकरता है भरोसा

न कटेगा कलावा...न उतरेगा मंगलसूत्र! यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड का बड़ा फैसला

UP Police Bharti 2026: परीक्षाओं में सुरक्षा नियमों के नाम पर अभ्यर्थियों को अपनी धार्मिक पहचान को थोड़े समय के लिए बदलना पड़ता था, जैसा कि कलावा काटना या मंगलसूत्र उतरवाना. इससे लाखों शादीशुदा महिलाओं और अन्य अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव सहना पड़ता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने साफ़ कर दिया हैं कि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अभ्यर्थी अपनी धार्मिक पहचान के प्रतीक जैसे कलावा, मंगलसूत्र या अन्य धार्मिक धागे पहन सकता हैं.

Author
01 Jun 2026
( Updated: 01 Jun 2026
02:57 PM )
न कटेगा कलावा...न उतरेगा मंगलसूत्र! यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड का बड़ा फैसला
Image Source: IANS
Advertisement

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एक बेहद खुशखबरी भरा फैसला लिया हैं. अक्सर परीक्षाओं में सुरक्षा नियमों के नाम पर अभ्यर्थियों को अपनी धार्मिक पहचान को थोड़े समय के लिए बदलना पड़ता था, जैसा कि कलावा काटना या मंगलसूत्र उतरवाना.

इससे लाखों शादीशुदा महिलाओं और अन्य अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव सहना पड़ता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने साफ़ कर दिया हैं कि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अभ्यर्थी अपनी धार्मिक पहचान के प्रतीक जैसे कलावा, मंगलसूत्र या अन्य धार्मिक धागे पहन सकता हैं. इन्हें जबरदस्ती हटाने की कोई जरूरत नहीं होगी.  यह फैसला विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए राहत देने वाला हैं जो परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से बाहर निकलती हैं....

स्मार्ट गैजेट्स और डिजिटल सुरक्षा का नया तरीका

परीक्षा की तारीख 8 जून से शुरू हो रही है, और इस बार बोर्ड ने सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी है. नकल माफियाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भी हाईटेक हो गई है. परीक्षा केंद्रों पर 'स्मार्ट मेटा चश्मे', इलेक्ट्रॉनिक पेन और अन्य छिपे हुए स्मार्ट गैजेट्स पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

इतना ही नहीं, परीक्षा में तैनात कर्मचारी और शिक्षक भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे निगरानी करेंगे ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हो.

Advertisement

28 लाख अभ्यर्थी, 75 जिले और 32,679 पदों के लिए महापरीक्षा

उत्तर प्रदेश में यह अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा में से एक होने जा रही है. 8 से 10 जून के बीच होने वाली इस सिपाही भर्ती परीक्षा में पूरे प्रदेश से 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे. यह परीक्षा 32,679 पदों के लिए आयोजित की जा रही है.

प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का मौका मिले.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा न केवल सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कड़ी व्यवस्था लेकर आई है, बल्कि अभ्यर्थियों की धार्मिक भावनाओं का भी पूरा सम्मान किया गया है. शादीशुदा महिलाएं और अन्य अभ्यर्थी अब बिना तनाव के परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. यह पहल उनके लिए एक बड़ा राहत भरा कदम है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें