×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बेमेतरा सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर सीएम विष्णु देव साय सख्त, जांच के दिए निर्देश

सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया.

Author
01 Jun 2026
( Updated: 01 Jun 2026
05:33 PM )
बेमेतरा सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर सीएम विष्णु देव साय सख्त, जांच के दिए निर्देश
Image Credits: IANS
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में हुई अव्यवस्था को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं. इस बात की जानकारी सीएम ने सोमवार को दी. 

बेमेतरा सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर सीएम साय सख्त

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेमेतरा में रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम था. खास बात यह थी कि क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू ने भी इसी मंच पर अपनी शादी कर समाज को संदेश देने की कोशिश की. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पहले से ठीक थीं. टेंट और पंडाल भी लगाए गए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया, तेज हवा और बारिश शुरू हो गई. इससे टेंट और पंडाल उड़ गए और अस्त-व्यस्त हो गए, जिससे कार्यक्रम में बहुत दिक्कतें हुईं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पुराना विश्राम गृह उपलब्ध था. महेश्वरी समाज भवन में कार्यक्रम करने का भी सुझाव आया. जिला प्रशासन ने उनसे बात की और अंत में विश्राम गृह में ही विवाह समारोह संपन्न कराया गया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी. यह देखा जाएगा कि व्यवस्थाओं में कोई कमी रह गई थी या नहीं.

सुशासन तिहार के तहत बस्तर दौरे पर सीएम

वहीं, उन्होंने बताया कि 2026 का 'सुशासन तिहार' एक मई को शुरू हुआ और 10 जून तक चलेगा. सोमवार को मैं बस्तर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर निकल रहा हूं. हम तीन जिले कोंडागांव, नारायणपुर, और सुकमा का दौरा करेंगे. रात में हम सुकमा में रुकेंगे, जहां तीनों जिलों की समीक्षा बैठक भी होगी. मंगलवार के कार्यक्रम में तीन और जिले बीजापुर, दंतेवाड़ा और कांकेर का दौरा शामिल है. इस तरह से दो दिनों में छह जिलों में जाने वाले हैं.

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाएं आसानी से मिल रही हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री साय से संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है. ‘सेवा सेतु’ अभियान के माध्यम से प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंकिंग, बीमा और अन्य सरकारी सेवाएं अब गांव में ही उपलब्ध हैं. तकनीक के माध्यम से सेवाओं को जनता तक पहुंचाना और हर नागरिक को सशक्त बनाना ही सुशासन सरकार की प्राथमिकता है.

एलपीजी दाम बढ़ोतरी पर बोले सीएम

यह भी पढ़ें

एलपीजी दामों पर बढ़ोतरी को लेकर सीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति है, पूरा विश्व प्रभावित है, इसीलिए हम सभी को सहयोग करना चाहिए.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें