×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मालदा हिंसा केस में बड़ा एक्शन, बागडोगरा एयरपोर्ट से AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार; SC ने जताई थी नाराजगी

मालदा हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया. वह बागडोगरा एयरपोर्ट से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

मालदा हिंसा केस में बड़ा एक्शन, बागडोगरा एयरपोर्ट से AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार; SC ने जताई थी नाराजगी
Social Media
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के कथित मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस की सतर्कता के चलते वह टर्मिनल के पास ही दबोच लिया गया.

खुफिया इनपुट से बिछाया गया जाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ मजबूत सबूत मिलने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी. खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि वह सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से फरार होने की तैयारी में है. इसके बाद एक विशेष टीम बनाई गई और पूरी योजना के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. पेशे से वकील होने के बावजूद वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सका.

राजनीतिक पहचान 

Advertisement

मोफक्करुल इस्लाम का राजनीतिक कद भी कम नहीं रहा है. वह एआईएमआईएम से जुड़ा एक सक्रिय चेहरा है. उसने साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इटाहार सीट से चुनाव भी लड़ा था. जांच में सामने आया है कि हाल के दिनों में सुजापुर और कालियाचक क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शनों में उसकी अहम भूमिका रही है.

वीडियो में प्रशासन को दी खुली चुनौती

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इस्लाम आक्रामक अंदाज में जिले के अधिकारियों को चुनौती देता नजर आया. वीडियो में वह प्रशासन को खुलेआम ललकारते हुए भीड़ को उकसाता दिख रहा है. इस घटना के बाद ही वह पुलिस और खुफिया एजेंसियों के राडार पर आ गया था.

हिंसा के पीछे साजिश की जांच जारी

Advertisement

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मालदा हिंसा के पीछे कोई संगठित साजिश थी या यह अचानक भड़की घटना थी. आरोप है कि सुजापुर में हुए विरोध प्रदर्शनों को सुनियोजित तरीके से लीड किया गया.

यह भी पढ़ें

फिलहाल मोफक्करुल इस्लाम पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. इस गिरफ्तारी को मालदा हिंसा मामले में बड़ा मोड़ माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें