जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Viral Video: SIR का काम पूरा होने पर BLO के साथ जमकर थिरके SDM, शानदार पार्टी दी, किया सम्मानित

SIR का काम पूरा होने पर SDM दिलीप सिंह राठौड़ ने BLO को डिनर पार्टी दी और उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर डांस किया.

Viral Video: SIR का काम पूरा होने पर BLO के साथ जमकर थिरके SDM, शानदार पार्टी दी, किया सम्मानित
Advertisement

इन दिनों देशभर में BLO (Booth Level Officer) जितनी चर्चा में हैं शायद ही किसी और की इतनी चर्चा हुई होगी. स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के काम में लगे BLO के तनाव और सुसाइड की खबरों ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया. तो दूसरी ओर कई जगह से BLO के डांस करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. राजस्थान के जयपुर से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. 

जयपुर के चौमूं में BLO ने SIR का काम 100% पूरा होने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जश्न मनाया. SDM दिलीप सिंह राठौड़ और उनके साथ डांस करते BLO और बाकी अधिकारियों का डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है SIR का काम पूरा होने पर SDM राठौड़ ने BLO को पार्टी दी थी. इस खुशी में सभी राजस्थानी गानों पर जमकर थिरके. 

देखें Video

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है बीच में SDM दिलीप सिंह राठौड़ हैं और उनके साथ BLO हैं. सभी राजस्थानी गाने ‘भाभी थारी होगी नाराज’ पर थिरक रहे हैं. वीडियो चौमूं के एक मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है. जहां SDM ने सभी अधिकारियों के साथ SIR का टारगेट पूरा होने का जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने BLO को सम्मानित भी किया और बधाई दी. वीडियो वायरल होने के बाद चौमूं प्रशासन की तारीफ हो रही है. वीडियो देख लोग लिख रहे हैं ‘टेंशन खत्म डांस शुरू, जश्न तो बनता है.’ 

SIR पर SDM दिलीप सिंह राठौड़ ने क्या कहा? 

चौमूं के SDM दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि SIR के काम में 232 BLO, 125 सहायक BLO और 24 सुपरवाइजर शामिल थे. जबकि चौमूं में कुल वोटर्स 2,57,463 हैं. उन्होंने कहा कि यहां BLO ने समय से पहले काम पूरा किया है इसलिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. 

वहीं, जिस राजस्थान से BLO की जश्न की तस्वीरें आई है वही से BLO के सुसाइड की खबरें भी सामने आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, SIR के दबाव में यहां 4 BLO की मौत हुई है. जिसको लेकर राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन भी हुए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें